संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सुरक्षा परिषद के पांच नये सदस्य चुने

न्यूयॉर्क, 7 जून (आईएएनएस)। डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा और सोमालिया वर्ष 2025 में दो साल के लिए अस्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल होंगे।

अनुपम खेर ने जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई, शेयर किया वीडियो

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इस बीच दुनियाभर के साथ-साथ तमाम हस्तियों की ओर से पीएम मोदी को बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को अनुभवी एक्टर अनुपम खेर ने पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने पर बधाई दी।

कर्नाटक सरकार ने ‘हमारे बारह’ पर लगाया बैन, कहा- इससे दंगे भड़क सकते हैं

बेंगलुरु, 7 जून (आईएएनएस)। अन्नू कपूर स्टारर फिल्म 'हमारे बारह' विवादों में घिरी हुई है। अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य में इस फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो दंगे भड़क सकते हैं।

यूक्रेन को मिराज लड़ाकू विमान देगा फ्रांस

पेरिस, 7 जून (आईएएनएस)। फ्रांस यूक्रेन को मिराज लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करेगा और उसके सैनिकों को प्रशिक्षित करेगा। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांसीसी मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही।

बाइडेन ने कहा, अदालत का फैसला बेटे के खिलाफ आया तो नहीं देंगे माफी

वाशिंगटन, 7 जून (आईएएनएस/डीपीए)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अनधिकृत बंदूक रखने के आपराधिक मुकदमे में दोषी ठहराये जाने की स्थिति में वह अपने बेटे हंटर को माफी नहीं देंगे।

गाजा में नुसेरात शरणार्थी शिविर के मेयर की इजरायली हमले में मौत : सूत्र

गाजा, 7 जून (आईएएनएस)। मध्य गाजा के नुसेरात शरणार्थी शिविर के फिलिस्तीनी मेयर इयाद अल-मुगारी की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है। फिलिस्तीनी चिकित्सा और सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

गाजा में भीषण संघर्ष जारी, एक इजरायली सैनिक और 13 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा/यरूशलेम, 7 जून (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में एक घर और युवाओं के एक समूह पर इजरायली बमबारी में कम से कम 13 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सूत्रों से ये जानकारी सामने आई है।

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने जड़ा थप्पड़

चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया। बदसलूकी की घटना गुरुवार को 3 बजकर 40 मिनट के आसपास हुई। कंगना को थप्पड़ मारने वाली गार्ड का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।

नई सरकार के गठन के बाद भारत आएंगे अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन

वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार पदभार संभालने के बाद नई सरकार से बातचीत के लिए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन भारत दौरे पर आएंगे।

गाजा में स्कूल पर इजरायली सेना का हवाई हमला, 30 की मौत

गाजा, 6 जून (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी के नुसेरात शिविर को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इस हमले में कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं।

खरी बात