‘हम पावरप्ले में ही हार गए थे’, आरसीबी से हार के बाद पंजाब किंग्स...
धर्मशाला, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला जारी है। रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हुए मुकाबले में पंजाब को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह पंजाब की सीजन की लगातार छठी हार थी और इस हार ने टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के सपने को कहीं न कहीं धुंधला कर दिया है।
आईपीएल 2026: सीएसके के खिलाफ मैच, जीत के साथ प्लेऑफ की संभावनाएं मजबूत करना...
चेन्नई, 17 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी। यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
प्लेयर ऑफ द मैच बनने से ज्यादा खुशी मुझे बल्लेबाजी के लिए भरपूर मौका...
धर्मशाला, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेले गए मुकाबले में वेंकटेश अय्यर हीरो बनकर उभरे। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 40 गेंदों पर खेली नाबाद 73 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी की पंजाब पर 23 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई। इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कूपर कोनोली ने तोड़ा सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड, आईपीएल के डेब्यू सीजन में सबसे...
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की तरफ से लीग में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल 2026: जायसवाल सबसे कम पारियों में 4 हजार रन पूरे करने वाले चौथे...
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आआर) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टी20 क्रिकेट में 4 हजार रनों का आंकड़ा छू लिया है। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने महज 129 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। इसी के साथ जायसवाल सबसे कम पारियों में 4 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
‘धर्मशाला’ में पंजाब किंग्स का निराशाजनक रिकॉर्ड बरकरार, 2023 से सिर्फ 1 मैच जीती...
धर्मशाला, 17 मई (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के पहले फेज में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम सीजन के शुरुआती 7 मैचों में अजेय रही थी। बारिश की वजह से 1 मैच रद्द हुआ था, जबकि 6 मैच पंजाब ने जीते थे। सीजन का दूसरा हाफ पंजाब के लिए निराशाजनक साबित हुआ है। टीम एक जीत को तरस रही है। रविवार को पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 23 रन से हरा दिया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026: नॉयर की वापसी पर हेड कोच नगेल्समैन ने चुप्पी साधी
बर्लिन (जर्मनी), 17 मई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मन गोलकीपर मैनुअल नॉयर के खेलने को लेकर अटकलों का दौर जारी है। 40 वर्षीय नॉयर ने यूईएफए यूरो 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
आईपीएल 2026: धर्मशाला में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया, प्लेऑफ...
धर्मशाला, 17 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर आधिकारिक रूप से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। आरसीबी इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। सीजन के 13वें मैच में आरसीबी की यह 9वीं जीत थी और 18 अंक के साथ टीम शीर्ष पर है।
आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ डीसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में...
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। आरआर के कप्तान रियान पराग ने इस मुकाबले में वापसी की है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से त्रिपुराना विजय, जबकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से रवि सिंह अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।
इटैलियन ओपन: एंड्रीवा-श्नाइडर ने डबल्स का खिताब जीता
रोम, 17 मई (आईएएनएस)। रूस की मिरा एंड्रीवा और डायना श्नाइडर की जोड़ी ने रविवार को इटैलियन ओपन में महिला डबल्स का खिताब जीत लिया। एकतरफा रहे फाइनल में एंड्रीवा और श्नाइडर की जोड़ी ने क्रिस्टीना बुक्सा और निकोल मेलिचर-मार्टिनेज की जोड़ी को 6-3, 6-3 से हराया। मुकाबला 69 मिनट तक चला।

