गैरी विल्सन 3 दशकों के बाद आयरलैंड पुरुष क्रिकेट टीम के पहले स्थानीय कोच...

बेलफास्ट, 29 जून (आईएएनएस)। गैरी विल्सन को आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। 1990 के दशक की शुरुआत में जॉन विल्स के बाद विल्सन सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मार्गदर्शन करने वाले पहले स्थानीय कोच हैं। विल्सन को यह जिम्मेदारी हेनरिक मलान के पद छोड़ने के बाद सौंपी गई है।

गरीबी में गुजरा बचपन, रोजाना 7-8 घंटे प्रैक्टिस, जैवलिन थ्रो में अपना लोहा मनवा...

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 25 वर्षीय रोहित यादव ने 87.05 मीटर (पर्सनल बेस्ट) का थ्रो करते हुए पुरुषों का जैवलिन थ्रो खिताब जीता। इसी के साथ उन्होंने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के एशियन गेम्स 2026 के लिए 77.87 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क को पार किया। रोहित का परिवार इस उपलब्धि से बेहद खुश है।

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के पुरुष और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट्स के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम को मंजूरी दे दी है। इस नई प्रणाली में दोनों प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन तरीके निर्धारित किए गए हैं।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद आयरलैंड के हेड कोच ने पद...

बेलफास्ट, 29 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। अगले दिन आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मलान ने अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी।

मनसुख मांडविया ने ऐतिहासिक मेंस वॉलीबॉल कप ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर टीम इंडिया को...

गांधीनगर, 29 जून (आईएएनएस)। मेंस वॉलीबॉल कप में भारत ने रविवार को ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस प्रदर्शन की बदौलत भारत एफआईवीबी वर्ल्ड रैंकिंग में 18 स्थान ऊपर चढ़कर 42वें पायदान पर पहुंच गया। सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाली राष्ट्रीय टीम को सम्मानित किया।

टी20 विश्व कप से बाहर होने पर अंजुम चोपड़ा ने उठाए भारतीय टीम के...

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर समाप्त हो गया है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के साथ टीम टूर्नामेंट से ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। भारत की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने टीम के कई फैसलों पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर का बचाव किया है।

बैडमिंटन एशिया जूनियर टीम चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल में हांगकांग ने भारत को हराया

यात्सुशिरो (जापान), 29 जून (आईएएनएस)। बैडमिंटन एशिया जूनियर मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में भारत का सफर समाप्त हो गया है। सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हांगकांग के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

यूएस ओपन बैडमिंटन: किदांबी श्रीकांत का टूटा खिताब जीतने का सपना, फाइनल में सु...

फुलर्टन, 29 जून (आईएएनएस)। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के खिताब का इंतजार और बढ़ गया। यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में श्रीकांत को चीनी ताइपे के सु ली-यांग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

धीमी बल्लेबाजी, कमजोर पेस अटैक, इन 5 वजहों से टूटा भारतीय महिला टीम का...

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम से काफी उम्मीदें थीं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को खिताब का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा था। हालांकि, रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया।

इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के...

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल सीरीज गंवानी पड़ी। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 में एक रनों की रोमांचक जीत के साथ आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से हराया। आइए आपको बताते है किन पांच कारणों के चलते टीम इंडिया को झेलनी पड़ी शर्मनाक हार।

खरी बात