न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास का...
नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का ऐलान कर दिया। यह घोषणा एक मुश्किल हफ्ते के बाद हुई, जब लंदन के एक नाइटक्लब में हुई घटना की वजह से स्टोक्स दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे।
फीफा विश्व कप: ‘मेसी जब तक खेलेंगे, सभी उनके पीछे रहेंगे’, पूर्व फुटबॉलर मेहताब...
कोलकाता, 28 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन यूएसए, मेक्सिको और कनाडा में संयुक्त रूप से हो रहा है। भारतीय टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है, लेकिन फुटबॉल के दीवाने शहर कोलकाता में विश्व कप का खुमार देखने को मिल रहा है। कोलकाता में फैंस रात-रात भर जागकर विश्व कप के मैच देख रहे हैं।
दूसरा टी20: डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने झटके 3 विकेट, आयरलैंड ने भारत को 155...
बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड ने भारत के सामने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत के लिए 155 रन का टारगेट रखा है। सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद अब भारतीय टीम इस अंतिम मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में इस टीम का समर्थन कर रही हैं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान...
नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद सेमीफाइनल में जाने के लिए दक्षिण अफ्रीका को रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच परिणाम का इंतजार है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने ऑस्ट्रेलिया का समर्थन किया है।
दूसरा टी20: भारत ने गेंदबाजी चुनी, प्रिंस-सूर्यांश का डेब्यू, आयरलैंड के खिलाफ वैभव को...
बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है। प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू का मौका मिला है, लेकिन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना सके।
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ रहा
गाले, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका ए टीमों के बीच गाले में खेला गया पहला चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ हो गया है। श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन पर थी, जब मैच ड्रॉ घोषित किया गया।
इटैलियन ओपन में बढ़त बनाकर चाकारा दूसरे खिताब के करीब
नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। स्पेन के यूजेनियो चाकारा ने इटली के सिर्कोलो गोल्फ टोरिनो में खेले जा रहे 83वें ओपन डी'इटालिया के तीसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह-अंडर 65 का कार्ड खेला और कुल 17-अंडर-पार के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली। वह इस सीजन में अपना दूसरा डीपी वर्ल्ड टूर खिताब जीतने से केवल एक राउंड दूर हैं। चाकारा इससे पहले इस वर्ष केएलएम ओपन जीत चुके हैं। पिछले साल उन्होंने हीरो इंडियन ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था।
महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का अहम मैच, शिखा पांडेय...
नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को शाम 7 बजे से भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच ग्रुप ए का एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना को जिंदा रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा। ग्रुप स्टेज में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया को हराना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होने वाला है। हालांकि, पूर्व खिलाड़ी शिखा पांडे ने इस मैच में भारतीय टीम का समर्थन किया है।
बेलफास्ट में भारतीय टीम के लिए खास रिसेप्शन का आयोजन, तिरंगे की रोशनी में...
बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाना है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर आयरलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टी20 से पहले बेलफास्ट में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने उत्तरी आयरलैंड की राजधानी में टीम इंडिया के लिए खास रिसेप्शन रखा।
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी ने रचा इतिहास, यह मुकाम हासिल करने वाले बने दुनिया...
डलास, 28 जून (आईएएनएस)। लियोनेल मेसी ने अपने शानदार करियर में एक और खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। रविवार को डलास स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जॉर्डन को 3-1 से हराया।

