नंबर एक की कुर्सी के लिए आरसीबी से होगी एसआरएच की भिड़ंत, जानें हेड...
हैदराबाद, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच और आरसीबी के बीच इस मुकाबले में पहले स्थान के लिए जंग होगी। आरसीबी नंबर एक की कुर्सी पर बने रहने के इरादे से उतरेगी, तो एसआरएच की कोशिश धमाकेदार जीत के साथ टॉप पर पहुंचने की होगी।
आईपीएल 2026: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक के खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए मुकाबले में हार्दिक को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक का दोषी पाया गया है।
केकेआर से मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या निराश नजर आए, बोले-इस सीजन में...
कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में मिली 9वीं हार से एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या खासा निराश नजर आए। हार्दिक ने माना कि पावरप्ले में अधिक विकेट गंवाना टीम को महंगा पड़ा।
आईपीएल 2026: कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है केकेआर? समझिए सभी समीकरण
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार वापसी की है। शुरुआती 6 मुकाबलों में लगातार हार के बाद केकेआर ने पिछले 7 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। केकेआर के 13 मुकाबलों में फिलहाल 13 प्वाइंट हैं। आइए आपको बताते हैं कि केकेआर को प्लेऑफ का टिकट कैसे मिल सकता है।
आईपीएल 2026: पर्पल कैप की रेस में कार्तिक त्यागी की एंट्री, वैभव सूर्यवंशी के...
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराया। केकेआर की जीत में तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने गेंद से अहम योगदान दिया। उन्होंने 2 विकेट चटकाए। कार्तिक पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
आईपीएल 2026 में केकेआर की शानदार वापसी का श्रेय सपोर्ट स्टाफ को: अजिंक्य रहाणे
कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराया। पिछले 7 मुकाबलों में यह केकेआर की छठी जीत है। टीम की जबरदस्त वापसी का श्रेय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सपोर्ट स्टाफ को दिया है।
आईपीएल 2026: जीत के साथ केकेआर ने रोमांचक बनाई प्लेऑफ की रेस, सीएसके-डीसी का...
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि एमआई की हार से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को नुकसान झेलना पड़ा है।
आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार...
कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 65वां मुकाबला अपने नाम किया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से शिकस्त देने के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है।
रियल मैड्रिड में साल 2009 के बाद पहली बार, अध्यक्ष पद के चुनाव में...
मैड्रिड, 20 मई (आईएएनएस)। साल 2009 के बाद पहली बार रियल मैड्रिड के अध्यक्ष पद के चुनाव में एक से ज्यादा उम्मीदवार हो सकते हैं। एनरिक रिकेल्मे ने संकेत दिया है कि वह मौजूदा अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पिछले हफ्ते पेरेज के चुनाव कराने के अचानक लिए गए फैसले से वह हैरान रह गए थे।
आईपीएल 2026: जीटी के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहेगी सीएसके
अहमदाबाद, 20 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

