जेम्स रोड्रिगेज: ‘करिश्माई गोल’ से रातोंरात बनाई थी पहचान, गोल्डन बूट जीत चुके कप्तान...
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। 28 जून, 2014। फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 का रोमांचक मुकाबला। इस मैच में कोलंबिया ने उरुग्वे को 2-0 से हराया था। यह मुकाबला ऐतिहासिक कोलंबिया के एक खिलाड़ी की वजह से बना था। इस खिलाड़ी का नाम जेम्स रोड्रिगेज है। जेम्स ने इस मैच में वह करिश्माई गोल किया था, जिसकी बदौलत वह रातों-रात इंटरनेशनल स्टेज पर मशहूर हो गए थे।
त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे...
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। अनुकूल को हर्ष दुबे की जगह पर टीम से जोड़ा गया है। हर्ष का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारत की राष्ट्रीय टीम में हुआ है।
एफआईएच नेशंस कप से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना
बेंगलुरु, 21 मई (आईएएनएस)। सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने महत्वपूर्ण दौरे के लिए रवाना हो गई, जहां टीम को 26, 27, 29 और 30 मई को पर्थ हॉकी स्टेडियम में मेजबान टीम के खिलाफ चार मैच खेलने हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले फिर चोटिल हुए नेमार
रियो डी जनेरियो, 21 मई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। नेमार को हाल ही में ब्राजील की विश्व कप टीम में चुना गया है।
एस्टन विला ने खत्म हुआ लंबा इंतजार, पहली बार जीता यूईएफए यूरोपा लीग का...
इस्तांबुल, 21 मई (आईएएनएस)। एस्टन विला फुटबॉल क्लब ने 44 साल में अपनी पहली यूरोपियन ट्रॉफी और पहला यूईएफए यूरोपा लीग खिताब जीता। यूरी टिलेमान्स, एमिलियानो बुएंडिया और मॉर्गन रोजर्स के गोल के दम पर एस्टन विला ने एससी फ्रीबर्ग को 3-0 से हराया।
फीफा विश्व कप के लिए स्पेन की टीम और रणनीति दोनों तय हो चुकी...
मैड्रिड, 21 मई (आईएएनएस)। स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा कि उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम में शामिल होने वाले 26 खिलाड़ियों के नाम पहले ही तय कर लिए हैं।
मैं चार मुकाबलों से पैड पहनकर अपने मौके का इंतजार कर रहा था: मनीष...
कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज मनीष पांडे ने बताया कि वह पिछले चार मैच में तैयार थे और अपने मौके का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मनीष ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली और केकेआर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
केकेआर-एमआई मैच: दर्द के बावजूद खेले वरुण चक्रवर्ती, शेन वॉटसन ने की जमकर तारीफ
कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सहायक कोच शेन वॉटसन ने मुंबई इंडियंस पर अहम जीत के बाद वरुण चक्रवर्ती के समर्पण की तारीफ की। उन्होंने बताया कि मिस्ट्री स्पिनर ने दर्द में होने के बावजूद टीम की जीत में अहम रोल निभाया।
नंबर एक की कुर्सी के लिए आरसीबी से होगी एसआरएच की भिड़ंत, जानें हेड...
हैदराबाद, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच और आरसीबी के बीच इस मुकाबले में पहले स्थान के लिए जंग होगी। आरसीबी नंबर एक की कुर्सी पर बने रहने के इरादे से उतरेगी, तो एसआरएच की कोशिश धमाकेदार जीत के साथ टॉप पर पहुंचने की होगी।
आईपीएल 2026: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक के खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए मुकाबले में हार्दिक को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक का दोषी पाया गया है।

