Saturday, February 21, 2026
SGSU Advertisement

Student & Youth

जेएनयू में छात्र निष्कासन और भारी जुर्मानों के खिलाफ अभाविप का कड़ा रुख, सीपीओ...

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर दमनकारी नीति थोपने और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है और इसके खिलाफ अपना कड़ा रुख अपनाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि प्रशासन छात्र आंदोलन को कुचलने के लिए निष्कासन और भारी-भरकम जुर्मानों का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में कर रहा है, जो पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।

अदाणी यूनिवर्सिटी ने एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स पर आईईटीई पश्चिम क्षेत्र सेमिनार और आईएसएफ कांग्रेस 2026...

अहमदाबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी यूनिवर्सिटी एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स में ‘ट्रेंड्स और इनोवेशन’ विषय पर आयोजित आईईटीई वेस्ट जोन सेमिनार और आईईटीई स्टूडेंट्स फोरम (आईएसएफ) कांग्रेस 2026 के लिए एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में उभरा है। यह जानकारी यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को दी गई।

पुरुलिया मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: दो सीनियर छात्रों पर सख्त कार्रवाई, दो साल के...

कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित देबेन महता गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमजीएमसीएच) में रैगिंग की एक गंभीर घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कॉलेज प्रशासन ने 7 फरवरी 2026 को जारी एक आधिकारिक मेमो के माध्यम से दो सीनियर एमबीबीएस छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की है।

पाकिस्तान में शिक्षा उपेक्षित, करीब 2 करोड़ बच्चे अब भी स्कूल से बाहर

इस्लामाबाद, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में शिक्षा अब भी सरकार की प्राथमिकता नहीं बन पाई है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश में स्कूल जाने की उम्र के करीब 28 प्रतिशत बच्चे लगभग 2 करोड़ अब भी स्कूल से बाहर हैं। यह स्थिति शिक्षा व्यवस्था की गहरी संरचनात्मक विफलताओं को उजागर करती है, जिन्हें सिर्फ राजनीतिक नारों से दूर नहीं किया जा सकता।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीएपी के तहत मलिक-पुर गांव में जरूरतमंद छात्रों को स्कूल किट...

जम्मू, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने सिविक एक्शन प्रोग्राम (सीएपी) के तहत सामुदायिक सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। शुक्रवार को मीरां साहिब पुलिस स्टेशन के इलाके में स्थित दूरदराज गांव मलिक-पुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जरूरतमंद छात्रों को स्कूल बैग, नोटबुक, पेन, पेंसिल और अन्य स्टेशनरी आइटम्स सहित पूर्ण स्कूल किट वितरित की गईं।

देशभर में ‘परीक्षा पे चर्चा’ का असर, पीएम मोदी की सलाह और मागदर्शन से...

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के 9वें संस्करण का असर देशभर में देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर के रियासी से लेकर ओडिशा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और गुजरात तक छात्रों ने इस कार्यक्रम को उत्साह और एकाग्रता के साथ सुना।

दिल्ली से झारखंड तक ‘परीक्षा पे चर्चा’ का असर, छात्रों ने सीखा तनावमुक्त होकर...

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर मणिपुर, त्रिपुरा, बिहार और झारखंड तक 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का व्यापक प्रभाव देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुए इस संवाद ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को यह संदेश दिया कि परीक्षा जीवन का केवल एक पड़ाव है, पूरा जीवन नहीं।

‘परीक्षा पे चर्चा’ अब राष्ट्रीय आंदोलन, स्कूली परीक्षा परिपक्व होने का एक पड़ाव है...

देहरादून, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' के नौवें संस्करण से जुड़ा है। यह आयोजन अब केवल संवाद नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। पीएम मोदी का संदेश हमें यह सिखाता है कि परीक्षा जीवन की एक कड़ी हो सकती है, लेकिन संपूर्ण जीवन नहीं।

सपने न देखना क्राइम है, उन पर दृढ़ रहना जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह परीक्षा पे चर्चा के दौरान छात्रों से बातचीत की और कहा कि ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि सुविधा होगी तभी क्षमता आएगी।" प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सोच सही नहीं है। हमारे देश में बोर्ड परीक्षा में छोटे-छोटे गावों के बच्चे अच्छे अंक हासिल कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने प्रमुख कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' के नौवें एडिशन के तहत देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं से पहले पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए पूरे देश के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को खास संदेश देंगे।

खरी बात