Sunday, July 5, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

0
1

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 571.27 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद किया है। इसमें बरेली का भी सप्लायर शामिल है।

ड्रग तस्करी को खत्म करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली जानकारी पर यूपी बरेली के रहने वाले फुरकान और तस्लीम को पकड़ा गया। आरोपी फुरकान की तलाशी के दौरान, उसके पास से 122.44 ग्राम (कुल वजन) संदिग्ध हेरोइन और तस्लीम उर्फ ​​मुन्ना के पास से 35.83 ग्राम (कुल वजन) संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई।

कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु की गई। इस दौरान आरोपी फुरकान और तस्लीम उर्फ ​​मुन्ना को गिरफ्तार किया गया। अदालत से उनकी पुलिस कस्टडी ली गई। पुलिस के मुताबिक, लगातार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बरामद हेरोइन रिजवान से ली थी।

एएसबी की ओर से यूपी और दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर छापे मारे गए। पुलिस कस्टडी में मौजूद आरोपियों फुरकान और तस्लीम की जानकारी पर पुलिस ने रिजवान पकड़ा। उसकी तलाशी के दौरान, उसके पास से कुल 413 ग्राम “स्मैक” और मिली।

पूछताछ के दौरान आरोपियों फुरकान और तस्लीम ने बताया कि वे “स्मैक” का सेवन करते थे। इसलिए, वे बरेली स्थित ड्रग सप्लायर्स के संपर्क में आए। उन्होंने आगे बताया कि शुरू में, वे दिल्ली-एनसीआर में दोबारा बेचने के लिए थोड़ी मात्रा में स्मैक खरीदते थे। ये आरोपी एक संगठित अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थे।