SGSU Advertisement
Home खेल ‘भीड़ से माहौल अच्छा बनता है’, कगिसो रबाडा ने फैंस से स्टेडियम...

‘भीड़ से माहौल अच्छा बनता है’, कगिसो रबाडा ने फैंस से स्टेडियम में आने की अपील की

0
3

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वांडरर्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच को 9 विकेट से जीतकर एक और घरेलू सीरीज की दमदार शुरुआत की है, लेकिन तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा स्टेडियम में दर्शकों की कम उपस्थिति से चिंतित हैं।

रबाडा ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, “भीड़ से माहौल अच्छा बनता है। दिन का खेल शुरू होने पर ऐसा लगता है जैसे यह (घरेलू) चार दिन का मैच हो। हम जानते हैं कि अभी भी बहुत कुछ दांव पर लगा है और खेलने के लिए बहुत कुछ है। ऊर्जा को सही तरीके से बढ़ाना वाकई मुश्किल था। मुझे नहीं लगता कि हम इसे नियंत्रित कर सकते थे।”

तेज गेंदबाज ने माना कि गर्मियों में दर्शकों का बड़ी संख्या में आना मुश्किल है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि दर्शकों की अच्छी संख्या और टीम के समर्थन में उनके लगाए नारे हमारा हौसला बढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि लोग काम कर रहे हैं, लेकिन लोग स्टेडियम से भी काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस स्टेडियम में लैपटॉप और पावर बैंक लेकर आएं और काम के साथ-साथ मैच का आनंद लें।”

रबाडा का यह बयान वांडरर्स स्टेडियम में दर्शकों की बहुत ही कम उपस्थिति के बाद आया। वांडरर्स की क्षमता 30,000 है, लेकिन सभी पाँच दिन मिलाकर भी यह संख्या पार नहीं हो सकी। पूरे मैच में कुल 23,500 लोग आए। सबसे बड़ी संख्या टेस्ट के पहले दिन (रविवार) थी, जब करीब 9,000 लोग मैच देखने आए थे। बाकी चार दिन औसतन 2,000 लोग आए।

मैच में कगिसो रबाडा का प्रदर्शन बल्ले और गेंद से शानदार रहा और टीम को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। रबाडा ने पहली पारी में 72 रन बनाए और एक फाइफर सहित मैच में कुल 8 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।