SGSU Advertisement
Home मनोरंजन आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में ‘धुरंधर’ क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने...

आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में ‘धुरंधर’ क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह

0
1

गोवा, 21 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘इंडियन पैनोरमा’ जूरी के अध्यक्ष के रूप में भाग लेने के लिए गोवा गए हैं। आईएफएफआई कार्यक्रम में मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि ओपनिंग के तौर जूरी ने फिल्म धुरंधर को चुना है।

मधुर भंडारकर ने फिल्म धुरंधर की प्रशंसा करते हुए कहा, “फिल्म ‘धुरंधर 1’ को आज हम आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में इसलिए दिखा रहे हैं, क्योंकि जिस तरह से इसे शूट किया गया है, बड़े पैमाने पर बनाया गया है और यह एक बहुत ही कमर्शियल ब्लॉकबास्टर फिल्म है। लोगों ने न सिर्फ फिल्म को पसंद किया है, बल्कि इसके गाने भी उतने पसंद किए हैं। परफॉर्मेंस के हिसाब से भी रणवीर और सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि यह वो फिल्म थी, जिसे हम सबने मिलकर चुना है, ऐसा नहीं है कि चेयरमैन होने के नाते मैंने अकेले फैसला लिया है। इसे बाकी जूरी मेंबर्स के साथ मिलकर तय किया गया है और हमने सोचा कि यही ओपनिंग फिल्म होनी चाहिए। इस फिल्म को सभी ने पसंद किया है। मुझे पता है कि लोगों ने इसे 2-3 बार देखा है, इसलिए मुझे लगा कि यही सही फिल्म है। इसी वजह से ‘धुरंधर’ ओपनिंग फिल्म है।”

मधुर भंडारकर ने फिल्मों को जज करने के क्राइटेरिया पर भी बात की। उन्होंने कहा, “हमने हर तरह की फिल्में देखी हैं। बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी, कॉन्सेप्ट ड्रिवन सिनेमा भी देखा है, जिसमें कोई स्टार या जाना-पहचाना कलाकार नहीं होता है। हमने इस तरह की फिल्में इसलिए देखी हैं, क्योंकि हम चाहते थे कि नए लोगों को भी मौका मिले। हम लोगों के सामने ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिनसे नए कलाकारों को मौका मिले और उनके काम को सराहा जाए।”

मधुर भंडारकर का कहना है कि भले ही नए फिल्ममेकर्स के पास बजट नहीं होता है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए उनके पास कॉन्सेप्ट अच्छा होता है। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि नए फिल्ममेकर को आगे बढ़ाना चाहिए और उन्हें ऐसा प्लेटफॉर्म देना चाहिए, जिससे वे आगे बढ़ सकें।”