बीजिंग, 5 मई (आईएएनएस)। ल्हासा सरकार के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग से मिली खबर के अनुसार, दूसरा ‘बर्फीला प्राचीन शहर, पवित्र भूमि ल्हासा’ सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव 17 मई को शीत्सांग ग्रैंड थिएटर में शुरू होगा।
इस वर्ष के सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव में सांस्कृतिक प्रदर्शन, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शन, पर्यटन प्रचार, उद्योग निवेश आकर्षण, लोक अनुभव गतिविधियां और पर्यावरण पर्यटन सहित कई गतिविधियां शामिल होंगी।
इस वर्ष का सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव तीन मुख्य भागों में विभाजित है। इसके साथ सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव में ‘ल्हासा नदी में प्रेम का प्रवाह’ विशेष प्रदर्शनी और बिक्री कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें 40 मानक बूथ स्थापित किए जाएंगे और 20 लाख युआन के उपभोक्ता वाउचर वितरित किए जाएंगे।
साथ ही, सांस्कृतिक पर्यटन उपभोग को और अधिक बढ़ावा देने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग बिक्री और चेक-इन उपभोग जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

