SGSU Advertisement
Home राजनीति असम ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में प्रवेश किया, मुख्यमंत्री सरमा ने रंगिया...

असम ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में प्रवेश किया, मुख्यमंत्री सरमा ने रंगिया में एकीकृत सुविधा केंद्र की घोषणा की

0
2

गुवाहाटी, 25 नवंबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को घोषणा की कि असम ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में कदम रखा है। इसके तहत रंगिया में एक एकीकृत रक्षा विनिर्माण और उन्नत प्रौद्योगिकी सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस घटनाक्रम को राज्य की औद्योगिक क्षमताओं को मजबूत करने और रक्षा उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सरमा ने लिखा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘लुक ईस्ट’ विजन को समर्थन देगी। इसके साथ ही राज्य के आर्थिक विकास और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के व्यापक लक्ष्य में योगदान देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के दुश्मनों, ध्यान दें, असम ने रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। यह पीएम मोदी के ‘लुक ईस्ट’ विजन और आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ हमारे राज्य के विकास को भी गति देगा।

‘इंटीग्रेटेड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग एंड एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फैसिलिटी’ (एकीकृत रक्षा विनिर्माण और उन्नत प्रौद्योगिकी सुविधा) के नाम से जानी जाने वाली यह इकाई, असम के कामरूप जिले के रंगिया में ‘स्पीड 4 डिफेंस सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा स्थापित की जा रही है।

सरमा ने बताया कि शुरुआत में रक्षा उपकरणों (डिफेंस कंपोनेंट्स) के निर्माण पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने भविष्य में राज्य की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं के और अधिक विस्तार की योजना की ओर भी इशारा किया।

असम के औद्योगिक परिदृश्य के लिए एक नई और महत्वपूर्ण दिशा है। पारंपरिक रूप से, असम की पहचान चाय, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और कृषि जैसे क्षेत्रों से रही है।

रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में प्रवेश करने से राज्य के लिए भारत के बढ़ते रक्षा औद्योगिक इकोसिस्टम में शामिल होने के नए अवसर खुल सकते हैं।

यह पहल केंद्र सरकार के स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने, आयात पर निर्भरता कम करने और रक्षा उद्योग में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

असम का यह कदम पूर्वोत्तर में एक उभरते हुए औद्योगिक केंद्र के रूप में उसकी स्थिति को मजबूत कर सकता है। साथ ही, यह निवेश आकर्षित करने, उन्नत तकनीकी क्षमताएं विकसित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के सरकारी प्रयासों में भी मददगार साबित होगा।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब केंद्र सरकार घरेलू उत्पादन और निजी कंपनियों की अधिक भागीदारी के जरिए भारत के रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।