Wednesday, July 29, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में मैनेजर समेत 30 पदों पर 12 अगस्त तक करें...

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में मैनेजर समेत 30 पदों पर 12 अगस्त तक करें आवेदन

0
4

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने प्रबंधक (मैनेजर) सहित विभिन्न 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एचएएल की ओर से जारी 30 रिक्तियों में वित्त अधिकारी के 17, उप-प्रबंधक (वित्त) के 8, प्रबंधक (डिजाइन) – मैकेनिकल का 1, प्रबंधक (डिजाइन) – इलेक्ट्रिकल के 3 और प्रबंधक (डिजाइन) – इलेक्ट्रॉनिक्स का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई के दोपहर 2 बसे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त तय की गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के दोपहर 2 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रबंधक (डिजाइन) पदों के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता के साथ एमई/एमटेक; उप-प्रबंधक (वित्त) और वित्त अधिकारी पदों के लिए बैचलर डिग्री के साथ ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ या ‘इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ से सीए/आईसीडब्ल्यूए की फाइनल परीक्षा पास किए होने चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार निर्धारित एक से 8 वर्षों का अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 35 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 50,000 से 2,00,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।