Sunday, June 28, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एचपीआरसीए जॉब अपडेट: 14 कोच पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, जल्द...

एचपीआरसीए जॉब अपडेट: 14 कोच पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, जल्द करें अप्लाई

0
17

शिमला, 5 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर, ने हिमाचल प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न खेलों को लेकर खेल छात्रावासों में कोचों के पदों के लिए योजना आधारित सीधी भर्ती/नियुक्ति के लिए कुल 14 पदों पर भर्ती का एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एचपीआरसीए ने जिन खेलों को लेकर कोच के 14 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं, उनमें वॉलीबॉल कोच के 4, फुटबॉल कोच के 1, बास्केटबॉल कोच के 2, कबड्डी कोच के 2, बैडमिंटन कोच के 1, बॉक्सिंग कोच के 1, और हॉकी कोच के 3 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल के सुबह 10.00 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई है। ऐसे में जारी पदों के लिए जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

वहीं, आवेदन पत्र भरते समय जिन उम्मीदवारों से कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए त्रुटि सुधार विंडो एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के 4 दिन बाद तक सक्रिय रहेगा। हालांकि, इसके लिए कैंडिडेट्स को अतिरिक्त 100 रुपए सुधार शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ एक वर्षीय डिप्लोमा या पोस्ट-ग्रेजुएसन डिप्लोमा संबंधित खेल/गेम में राष्ट्रीय खेल संस्थान से होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा/लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा, मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 800 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें, रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।