Thursday, July 30, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय जेपीएससी परीक्षा विवाद पर भाजपा का हल्ला बोल, हेमंत सोरेन से इस्तीफे...

जेपीएससी परीक्षा विवाद पर भाजपा का हल्ला बोल, हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग

0
2

रांची, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीसीसी) और झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) में हुई अनियमितता को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस मुद्दे का बिल्कुल भी जिक्र नहीं कर रहे हैं, क्योंकि यहां पर इनकी सरकार नहीं है।

उन्होंने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में जमकर धांधली हुई है। बताया जा रहा है कि सवा लाख सीटों को बेचा गया। चेयरमैन से जबरन इस्तीफा लिया गया। एग्जाम की जिम्मेदारी संभाल रहे व्यक्ति को हटा दिया गया। परीक्षा रद्द होने के बाद अभी तक नई तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अफसोस की बात है कि अभी तक इस मुद्दे को लेकर विपक्ष के किसी भी नेता ने अपना मुंह नहीं खोला है। इसी वजह से आक्रोशित छात्रों ने लंबा मार्च किया और सरकार से इस्तीफे की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी कोई और नहीं, बल्कि सीएम हेमंत सोरेन ही संभाल रहे हैं। ऐसी स्थिति में विपक्ष के नेताओं को हेमंत सोरेन का इस्तीफा लेना चाहिए, लेकिन विपक्षी दलों का नजरिया इस बात से निर्धारित होता है कि प्रदेश में किसकी सरकार है। अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार होती, तो कब का राहुल गांधी यहां आ चुके होते, लेकिन वे चुप हैं। प्रियंका गांधी भी कुछ नहीं बोल रही हैं, लेकिन हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। हम लगातार सीएम हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। साथ ही अध्य़क्ष की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें लगातार मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके पीछे कई बड़े बड़े लोग शामिल हैं, जिनके तार इससे जुड़े हुए हैं। ऐसे सभी लोगों को चिन्हित करके उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन जैसी धांधली में कभी इस देश में देखने को नहीं मिली हो, जहां पर सफल अभ्यर्थियों से कहा जा रहा है कि आप हमें अपनी ओएमआर कॉपी दीजिए, क्योंकि यहां पर आरोप लगे हैं कि जेपीसी के चेयरमैन के कहने पर उन्होंने स्ट्रांग रूम खोलकर ओएमआर सीट से छेड़खानी की। ऐसी स्थिति में रिजल्ट में अंतर होगा। हमारा मानना है कि जब तक आप चेयरमैन को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ नहीं करेंगे, तब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी। वही असली सूत्रधार हैं। साथ ही सत्ता में मौजूद लोग भी इसमें आरोपी हैं, जिनके पास पैसे पहुंचने के आरोप लगे हैं। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए, क्योंकि इस परीक्षा में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी 400 से भी अधिक अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया था।

प्रतुल शाह देव ने बांकीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, हमारे लिए हर सीट मूल्यवान होती है, क्योंकि हम लोग प्रजातांत्रिक मूल्यों पर चलने वाले लोग हैं। हम हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम बांकीपुर विधानसभा सीट पर भी जीत हासिल करने जा रहे हैं, लेकिन यहां पर हार जीत का सवाल ही पैदा नहीं होता है। हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से कितनी बड़ी जीत हासिल कर पाएंगे। रही बात प्रशांत किशोर की तो वे महज एक मीडिया क्रिएशन है। प्रशांत किशोर के लिए स्थिति ऐसी होने वाली है कि उनके लिए जमानत जब्त करना भी मुश्किल हो जाएगा और हम रिकॉर्डतोड़ मतदान से चुनाव जीतने जा रहे हैं। हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन में जिस तरह की धांधली हुई, उसे लेकर छात्रों में आक्रोश है लेकिन हम छात्रों के साथ खड़े हैं। हम उनके हितों पर आंच नहीं आने देंगे। इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई भी मामले की जांच कर रही है। हमने कल इस मुद्दे को लेकर अध्यक्ष जी के नेतृत्व में संसद परिसर के पास धरना प्रदर्शन किया था। हम इस आंदोलन को लेकर आगे बढ़ाते रहेंगे। इसके बाद आगामी छह अगस्त को छात्रों के आंदोलन को भी हमारा समर्थन प्राप्त है। हमारा यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सीएम अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, क्योंकि मौजूदा समय में वही शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।