श्रीनगर, 17 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सड़े हुए मांस के मामले में प्रशासन को पूरी घाटी में रेस्तरां बंद करने की चेतावनी दी है।
कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष तारिक गनी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन एक हफ्ते के भीतर सड़े हुए मांस के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है, तो पूरे कश्मीर में सभी रेस्तरां बंद कर दिए जाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि अगर सही समय पर सड़ा हुआ मांस नहीं पकड़ा जाता तो यह हजारों लोगों के घरों तक पहुंच जाता, जिससे लोगों के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता। रेलवे स्टेशन के पास से लगभग 1600 से 2000 किलो सड़ा हुआ मांस मिलने के बाद से लगातार कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन अभी तक इसके पीछे छिपे लोगों को पकड़ नहीं पाया है।
उन्होंने कहा कि मीडिया किसी भी देश की रीढ़ होता है और मीडिया ही हमारी आवाज को आगे ले जा सकता है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए नहीं बुलाई है कि सड़ा हुआ मांस कहां से आया। चार महीने पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी, लेकिन आज तक दोषियों को सामने नहीं लाया है।हम पूछना चाहते हैं कि जो घटना पहले भी घट चुकी है। वह दोबारा कैसे हुई, इसके पीछे किसकी लापरवाही है। इसके पीछे जो भी लोग हैं उसे सामने लाया जाए। एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है और जब तक दोषी को सामने नहीं लाया जाता, तब तक युवाओं द्वारा चलाए जा रहे रेस्तरां और कैफे को नुकसान उठाना पड़ेगा। कई स्टार्टअप मालिकों के सुबह से ही उनके पास फोन आ रहे हैं, जो पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें कुछ दिनों के लिए अपनी दुकानें बंद कर देनी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि आरोपी को टीवी, अखबारों और सोशल मीडिया पर लाया जाए, उसका चेहरा दिखाया जाए और उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाए; जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक यह समस्या हल नहीं होगी।
तारिक गनी ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्रालय को भी पत्र भेजा है और कहा कि सात दिनों के भीतर दोषी या उस समूह को सामने नहीं लाया जाता है, तो सभी रेस्तरां, कैफे और खाने-पीने की अन्य जगहें तब तक बंद कर दी जाएंगी।


