SGSU Advertisement
Home धर्म कुंभ शहरों की पवित्रता के लिए बने खास कानून, स्वामी श्रीधराचार्य की...

कुंभ शहरों की पवित्रता के लिए बने खास कानून, स्वामी श्रीधराचार्य की मांग

0
2

लखनऊ, 22 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य ने चार कुंभ नगरों की पवित्रता की रक्षा के लिए खास कानून बनाने की मांग की और अधिकारियों से आग्रह किया कि कुंभ मेला क्षेत्रों में केवल सनातन धर्म का सम्मान करने वालों को ही बसने की अनुमति दी जाए।

जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भगवान श्रीमन नारायण की यह त्रिगुणात्मिका सृष्टि है। भारतवर्ष एक सैद्धांतिक देश है, जो दूसरे धर्मों की रक्षा पर ध्यान देता है। किंतु सांसद बनकर संसद की नियमावली को ताक पर रखकर एक धर्म विशेष के पक्ष की बात को स्टेटमेंट में जारी रखना, यह दोहरा रवैया कांग्रेस की बपौती है। कांग्रेस के नेता इस प्रकार बोलते हैं कि कोई अपने धर्म की रक्षा न करे, सब विधर्मी बन जाएं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में चार कुंभ- हरिद्वार, प्रयाग, नासिक और उज्जैन में होते हैं। हम किसी मुस्लिम देश में, मक्का-मदीना में भगवान शंकर, गणेश जी और राम जी के मंदिर बनाने नहीं गए हैं, तो आपको भी चाहिए कि कुंभ में क्षिप्रा, गंगा और गोदावरी जैसी पवित्र नदी के तट पर चूंकि आप मस्जिद बनाएंगे, तो उसमें जिहाद के विचार वाले लोगों को जरूर रखेंगे। ईर्ष्या-द्वेष को जन्म देकर परस्पर घृणा की भावना उत्पन्न करना ही इस्लाम और ईसाई लोगों का काम है।

वहां हमारे पवित्र भारतवर्ष का कुंभ लगेगा। उस कुंभ में मैं तो यह कहता हूं कि शासन को यह भी चाहिए कि अन्य धर्मों के लोग भी अगर वहां डेरा डालें, तो उनको वहां से हटाया जाए और हटाकर केवल सनातन धर्म का सम्मान करने वाले लोगों को ऐसी नगरी में बसाया जाए, जहां कुंभ नगरी बसती है।

वहां युद्धपूर्वक भी कोई दूसरे धर्म का व्यक्ति हमारे धर्म के प्रति घृणा न फैला सके। ऐसा विधेयक लाकर हमारे देश के शासन, प्रदेश के शासन और संसद को हम लोगों के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए।