एजबेस्टन, 12 जून (आईएएनएस)। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के आगाज का इंतजार समाप्त हो गया है। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में विश्व कप का पहला मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान अथापथु ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा है। मुझे यहां के कंडीशन के बारे में नहीं पता। कल बारिश हुई थी, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। हम युवा खिलाड़ियों के साथ जा रहे हैं। हम जानते हैं कि इंग्लैंड एक बहुत अच्छी टीम है, इसलिए हमें आज के अपने प्लान को अच्छी तरह से एग्जीक्यूट करना होगा। यही सबसे जरूरी बात है। टीम में नए तेज गेंदबाज आए हैं। विशमी गुणरत्ने टीम में वापस आ गई हैं। इमेशा दुलानी भी टीम में हैं।”
इंग्लैंड की कप्तान नट सेवियर ब्रंट ने कहा, “मैं भी गेंदबाजी का ही फैसला करती। पहले बल्लेबाजी का इंतजार है। एक साल टीम से दूर रहने के बाद होम वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी करना रोचक है। इसके साथ बहुत दबाव आता है। हां, एक ग्रुप के तौर पर, हम कुछ नई यादें बनाने और अगले कुछ सप्ताह में सच में एन्जॉय करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मैं अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर उत्साहित हूं। हमारे पास तीन स्पिनर सोफी, चार्ली और लिंसी हैं, और दोनों ऑल-राउंडर भी हैं।”
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलकंठिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, मिताली अयोध्या।

