Monday, May 25, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनएचआईडीसीएल भर्ती : डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन...

एनएचआईडीसीएल भर्ती : डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

0
2

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने तकनीकी कैडर में डिप्टी मैनेजर के कुल 85 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 8 जून के शाम 05.00 बजे तक तय की गई है।

एनएचआईडीसीएल, नई दिल्ली, के तकनीकी कैडर में डिप्टी मैनेजर के कुल 85 पदों पर भर्ती के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अनारक्षित (यूआर) के 36, अनुसूचित जाति (एससी) के 13, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 06, और ईडब्ल्यूएस के 08 पद शामिल हैं।

एनएचआईडीसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 मई को सुबह 10.00 बजे से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जून के शाम 05.00 बजे तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स का वर्ष 2024/2025/2026 में से किसी भी वर्ष में गेट (सिविल इंजीनियरिंग) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 34 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा सीधे गेट स्कोर, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस, मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएचआईडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।