Friday, July 31, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनआईडी में फैकल्टी समेत 22 पदों पर भर्ती के लिए 2 अगस्त...

एनआईडी में फैकल्टी समेत 22 पदों पर भर्ती के लिए 2 अगस्त तक करें आवेदन

0
3

अमरावती, 31 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। दरअसल, एनआईडी-आंध्र प्रदेश ने फैकल्टी सहित विभिन्न 22 खाली पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मांगे हैं।

एनआईडी की ओर से जारी विभिन्न 22 रिक्तियों में प्रिंसिपल डिजाइनर (इंडस्ट्रियल डिजाइन, कम्युनिकेशन डिजाइन और टेक्सटाइल एवं अपैरल डिजाइन) के 3, फैकल्टी (इंटर-डिसिप्लिनरी डिजाइन स्टडीज) के 4, सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर का 1, सीनियर असिस्टेंट लाइब्रेरियन का 1, असिस्टेंट के 2, एसोसिएट सीनियर टेक्निकल इंस्ट्रक्टर (इंडस्ट्रियल डिजाइन और टेक्सटाइल एवं अपैरल डिजाइन) के 2, एसोसिएट सीनियर डिजाइन इंस्ट्रक्टर (इंडस्ट्रियल डिजाइन और कम्युनिकेशन डिजाइन) के 2, डिजाइन इंस्ट्रक्टर (कम्युनिकेशन डिजाइन और टेक्सटाइल एवं अपैरल डिजाइन) के 2, टेक्निकल इंस्ट्रक्टर (कम्युनिकेशन डिजाइन और टेक्सटाइल एवं अपैरल डिजाइन) के 2 और टेक्निकल असिस्टेंट (इंडस्ट्रियल डिजाइन, टेक्सटाइल एवं अपैरल डिजाइन और इंटर-डिसिप्लिनरी डिजाइन स्टडीज) के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पोस्ट अनुसार डिजाइन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा, डिजाइन में बैचलर डिग्री/डिप्लोमा, कॉमर्स/फाइनेंशियल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री, लाइब्रेरी साइंस/इन्फॉर्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री, बैचलर डिग्री, इंजीनियरिंग/डिजाइन/फैशन/अपैरल में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा, एसएससी के बाद 3 वर्ष का डिप्लोमा या डिजाइन/इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 25 से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, प्रेजेंटेशन/डेमोंस्ट्रेशन, इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार पे लेवल 4 से 13 के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग और पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 300 से 500 रुपए के बीच तय किया गया है। वहीं, एससी/एससी/पीडब्ल्यूबीडी/महिलाएं और भूतपूर्व सैनिकों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्तया, चयन प्रक्रिया,आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) की ओर से संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।