SGSU Advertisement
Home अपराध यूपी एटीएस की कार्रवाई, आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस से जुड़ा एक आतंकी गिरफ्तार

यूपी एटीएस की कार्रवाई, आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस से जुड़ा एक आतंकी गिरफ्तार

0
3

लखनऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस (अल-कायदा इन द इंडियन सब-कॉन्टिनेंट) से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील (19 वर्षीय, चितारा, महमूदपुर, दीदारगंज, आजमगढ़) के रूप में हुई है। आरोपी पर इल्जाम है कि वह अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट की विचारधारा का प्रचार करता था। वह सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर युवाओं को जोड़ता था।

आरोपी ने गालिब-इल्लल्लाह नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जहां वह जिहाद, चाकू, केमिकल, प्लान के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल करता था। उसकी योजना दूसरे देशों के लोगों को जोड़कर पाकिस्तान से मिलकर गजवा-ए-हिंद की थी। मामले की जांच में पता चला कि व्हाट्सएप ग्रुप से बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब के लोग भी जुड़े थे।

बता दें कि पिछले माह महाराष्ट्र के ठाणे में आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिस पर आरोप है कि वह इंस्टाग्राम ग्रुप पर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर फरहतुल्ला घोरी और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मोहम्मद मसूद अजहर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता था।

बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सोहेल रज्जाक शेख है, जो पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है। उसने देश के मोस्ट वांटेड आतंकियों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उसे ठाणे के पड़घा इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे फरहतुल्ला घोरी और मसूद अजहर का वीडियो सुनना पसंद था, इसलिए उनके वीडियो डाउनलोड करके उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

एटीएस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दो वर्ष पहले एक ग्रुप बनाया था और उस ग्रुप में उसने 200 लोगों को जोड़ा था। आरोपी इंस्टाग्राम ग्रुप पर फरहतुल्ला घोरी और मसूद अजहर का वीडियो अपलोड करता था।