लखनऊ, 22 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में इटावा के सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा ने नेशनल बीजेपी ओबीसी मोर्चा की स्पेशल इनवाइटी मेंबर बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी लीडरशिप का शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस के माध्यम से कहा कि मैं हमारे सीनियर पदाधिकारियों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करना चाहती हूं, क्योंकि उन्होंने इस बेटी को, जो इटावा जनपद के छोटे से गांव से निकलकर अपनी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही थी, उसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस पद से सम्मानित किया गया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इसके अलावा राज्य के सभी पदाधिकारियों का मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं।
इसी के साथ मैं हमारे ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने मुझे जिम्मेदारी देकर इस बेटी का, इटावा और देश की 50 प्रतिशत आबादी का मान-सम्मान बढ़ाया है। मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया करती हूं।
सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कहा, “हमारी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में मैं जो काम कर रही थी, इसीलिए पार्टी ने मुझे इस सम्मान से नवाजा। उन्होंने कहा कि मेरे लिए हर घर की माता-बहन मेरी माता-बहन है। मेरे लिए हर घर का भाई मेरा भाई, हर घर का बच्चा मेरा बच्चा है।
मैं जाति नहीं जानती हूं, क्योंकि मुझे यह पता है कि बचपन से लेकर आज तक मैं कभी किसी जातिगत दायरे में नहीं रही हूं। मुझे हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों ने सम्मान दिया है और सपोर्ट भी किया है। चाहे मैं स्कूल, कॉलेज में, जहां पर भी मैंने पढ़ाई की।
हम ट्रेन में जब सफर करते थे तो मुझे पता नहीं होता था कि सामने वाली सीट पर कौन है और हमने साथ में लोगों के साथ खाना शेयर किया है। तो इन सारी चीजों से ऊपर उठकर मैं बात करना चाहती हूं।
सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कहा, “मुझे पूरा इटावा प्यार करता है। इस बेटी को पूरे देश ने सम्मान दिया। मुझे इटावा का हर व्यक्ति, हर जाति, धर्म, वर्ग और समाज का व्यक्ति प्यार और सम्मान देता है। मैं जाति की बात बिल्कुल भी नहीं करूंगी।









