SGSU Advertisement
Home अपराध तमिलनाडु विधायक पर कलेक्टर को अश्लील संदेश भेजने का आरोप, एनसीडब्ल्यू ने...

तमिलनाडु विधायक पर कलेक्टर को अश्लील संदेश भेजने का आरोप, एनसीडब्ल्यू ने मांगी रिपोर्ट

0
2

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने एक न्यूज वेबसाइट में 11 नवंबर 2026 को छपी एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से विधायक सी. अरुल विग्नेश ने कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर जे पद्मजा को अश्लील व्हाट्सएप संदेश भेजे। रिपोर्ट में पहले किए गए दुर्व्यवहार के आरोपों और विधायक के नशे की हालत में कलेक्टर के आवास पर जाने के कथित मामले का भी जिक्र है।

राष्ट्रीय राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया राहटकर ने तमिलनाडु के डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपों की निष्पक्ष और तटस्थ जांच की मांग की है। पत्र में जिला कलेक्टर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को कथित रूप से दिए गए अभ्यावेदनों और उन पर की गई कार्रवाई की जांच भी शामिल है। आयोग ने संबंधित डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण और जांच का आह्वान किया है और इस बात पर जोर दिया है कि मामले की जांच किसी भी राजनीतिक या बाहरी प्रभाव से मुक्त होकर की जानी चाहिए, चाहे संबंधित व्यक्ति किसी भी पद पर हो।

आयोग ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है।

महिला लोक अधिकारियों की गरिमा, सुरक्षा और संरक्षा को बिना किसी अपवाद के बरकरार रखा जाना चाहिए। कोई भी पद या प्रभाव किसी को भी कथित उत्पीड़न या दुर्व्यवहार के लिए जवाबदेही से ऊपर नहीं रख सकता।