SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय विभिन्न देशों के उद्यमों का चीन में निवेश और सहयोग गहराने के...

विभिन्न देशों के उद्यमों का चीन में निवेश और सहयोग गहराने के लिए स्वागत करता है चीन: हे लिफेंग

0
2

बीजिंग, 13 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो के सदस्य और राज्य परिषद के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने 12 नवंबर को जन वृहद भवन में अमेरिकी इनवेस्को ग्रुप के अध्यक्ष एवं सीईओ श्लॉसबर्ग से मुलाकात के दौरान कहा कि वर्तमान में चीनी अर्थव्यवस्था की विकास-गति नवीनता की ओर और संरचना बेहतर होने की ओर है, जो मजबूत लचीलापन और जीवंतता प्रदर्शित करती है।

’15वीं पंचवर्षीय योजना’ की अवधि मजबूत वित्तीय देश के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। चीन ‘वित्तीय शक्ति निर्माण की 15वीं पंचवर्षीय योजना’ के अनुसार वित्तीय उच्च-गुणवत्ता विकास को गहराई से आगे बढ़ा रहा है और वित्तीय उच्च-स्तरीय खुलेपन का विस्तार कर रहा है। चीन इनवेस्को ग्रुप सहित विभिन्न देशों के उद्यमों का चीन में निवेश और सहयोग को और गहरा करने तथा पारस्परिक लाभ और साझा जीत प्राप्त करने के लिए स्वागत है।

श्लॉसबर्ग ने कहा कि वे चीन की आर्थिक विकास संभावनाओं पर आशावादी हैं और चीनी बाजार में और गहराई से काम करना तथा व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करना जारी रखना चाहते हैं।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)