भोपाल : 12 अगस्त/ ‘पावस गीत–ग़ज़ल संगोष्ठी का आयोजन 13 अगस्त 2026 (गुरुवार) शाम 5:30 बजे से चतुर्वेदी भवन, 152 रोहित नगर, फेस– 2, भोपाल में आयोजित होगा। यह आयोजन नवनिर्मित ‘चतुर्वेदी भवन’ के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय वनमाली सृजन पीठ, आईसेक्ट पब्लिकेशन एवं स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
पावस गीत-ग़ज़ल संगोष्ठी श्री संतोष चौबे, सुप्रसिद्ध कवि–कथाकार, कुलाधिपति रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय एवं निदेशक विश्व रंग की अध्यक्षता एवं श्री यतीन्द्र नाथ राही, वरिष्ठ गीतकार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगी।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि श्री मुकेश वर्मा, प्रतिष्ठित कथाकार एवं अध्यक्ष वनमली सृजन पीठ, भोपाल, डॉ. नुसरत मेहंदी, निदेशक, उर्दू अकादमी, म.प्र., डॉ. विनीता चौबे, कार्यकारी संपादक, ‘इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए’ की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी। इस गोष्ठी में आत्मीय सान्निध्य डॉ. रामवल्लभ आचार्य, वरिष्ठ गीतकार का प्राप्त होगा। कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य–सुश्री ज्योति रघुवंशी, राष्ट्रीय संयोजक, वनमाली सृजन पीठ एवं प्रबंधक आईसेक्ट पब्लिकेशन व्यक्त करेंगी।
‘पावस गीत–ग़ज़ल गोष्ठी’ में श्री बलराम गुमास्ता, सुश्री साधना बलवटे, श्री ऋषि श्रृंगारी, श्री राजेंद्र गट्टानी, सुश्री ममता वाजपेयी, श्री अजय चौबे, श्री मनीष श्रीवास्तव ‘बादल’, श्री मोहन सगोरिया, डॉ. मौसमी परिहार, सुश्री प्रतिभा द्विवेदी द्वारा रचना पाठ किया जाएगा।
गोष्ठी का संचालन ग़ज़लकार बद्र वास्ती करेंगे।
आभार श्री संजय सिंह राठौर द्वारा व्यक्त किया जाएगा।
