Wednesday, June 10, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में आकाश दर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में आकाश दर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन

0
26

भोपाल : 15 नवंबर/ रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के सी. वी. रमन विज्ञान संचार केंद्र द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में विशेष आकाश दर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को दुर्लभ सुपरमून तथा शनि ग्रह का अवलोकन उन्नत टेलीस्कोप के माध्यम से कराया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुपरमून का टेलीस्कोप से अवलोकन रहा। सुपरमून एक विशिष्ट खगोलीय घटना है, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए अपने निकटतम बिंदु पर पहुंच जाता है, जिससे उसका आकार सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बड़ा दिखाई देता है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. पी. दुबे एवं कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी सहित अन्य गणमान्य अधिकारी डॉ. रचना चतुर्वेदी, श्री अनिल तिवारी, श्री समीर चौधरी, श्री रविन्द्र जैन, श्रीमती यशोदा सगोरिया आदि उपस्थित रहे। लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने इस खगोलीय सौंदर्य का प्रत्यक्ष अवलोकन कर अद्भुत अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सी. वी. रमन विज्ञान संचार केंद्र की समन्वयक डॉ. प्रीति सिंह द्वारा किया गया तथा टेलीस्कोप संचालन का दायित्व श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा निभाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को आकाशीय पिंडों, नक्षत्रों एवं ग्रहों की पहचान तथा पर्यवेक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं जिज्ञासा को प्रोत्साहित किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन ने विद्यार्थियों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि एवं वैज्ञानिक चेतना को सशक्त किया।