SGSU Advertisement
Home खेल 48वीं अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, जबलपुर क्षेत्र बना विजेता

48वीं अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, जबलपुर क्षेत्र बना विजेता

0
2

भोपाल, 20 नवंबर/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल क्षेत्र द्वारा आयोजित 48वीं अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जबलपुर क्षेत्र ने रीवा क्षेत्र को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। रीवा क्षेत्र उपविजेता रहा, जबकि ग्वालियर एवं सिंगाजी क्षेत्र के बीच खेले गए मुकाबले में सिंगाजी क्षेत्र ने जीत दर्ज कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (भोपाल क्षेत्र) श्री बी.बी.एस. परिहार एवं बीएचईएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री हेमराम पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर वृत्त भोपाल के महाप्रबंधक श्री प्रदीप सिंह चौहान, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती प्रीति सोनी, उप महाप्रबंधक एवं प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री धनेंद्र तिवारी, उपमहाप्रबंधक श्री राकेश त्रिपाठी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बेस्ट नेट्टर, बेस्ट डिफेंडर एवं स्टार इमर्जिंग खिलाड़ी जैसे व्यक्तिगत पुरस्कारों से खिलाड़ी सम्मानित

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जबलपुर टीम के श्री अभिनव चौकसे को बेस्ट नेट्टर, सिंगाजी टीम के श्री जावेद सईद को बेस्ट डिफेंडर तथा रीवा टीम के श्री विकास त्रिपाठी को स्टार इमर्जिंग खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दौरान एमपी एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन के चार रेफरी द्वारा मैचों का संचालन किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों एवं खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की गई।