SGSU Advertisement
Home खबर मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट, ग्रांड विटारा सिग्मा के दाम बढ़ाये

मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट, ग्रांड विटारा सिग्मा के दाम बढ़ाये

0
125

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार को अपनी लोकप्रिय स्विफट और ग्रांड विटारा सिग्मा मॉडलों के दाम क्रमशः 25 हजार और 19 हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा की।

कीमतों में बढ़ोतरी से पहले स्विफ्ट के विभिन्न संस्करणों की कीमत 5.99 लाख से 9.03 लाख रुपये के बीच थी। वहीं, ग्रांड विटारा के दाम 10.80 लाख से 20.09 लाख रुपये के बीच थे।

कंपनी की दोनों कारें काफी लोकप्रिय हैं। इस साल मार्च में स्विफ्ट की बिक्री 15,728 इकाई रही और यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले पांच मॉडलों में शुमार रही।

कंपनी ने पिछले महीने 11,232 ग्रांड विटारा कारें बेचीं।

इससे पहले, इस साल जनवरी में लागत बढ़ने का हवाला देते हुए मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में 0.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।