SGSU Advertisement
Home खबर ओपनएआई के चैटजीपीटी में आउटेज, ठीक करने पर चल रहा है काम

ओपनएआई के चैटजीपीटी में आउटेज, ठीक करने पर चल रहा है काम

0
183

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-चैटबॉट चैटजीपीटी में मंगलवार को आई रुकावट के बाद भारत सहित विश्व भर में कई उपयोगकर्ता सेवा तक पहुंच बनाने में असमर्थ रहे।

चैटबॉट चैटजीपीटी को मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर आउटेज का सामना करना पड़।

इसके डेवलपर ओपनएआई ने कहा कि वह इसे ठीक करने का काम कर रहा है।

सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित कंपनी ने कहा, हम इस समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं। हमने समस्या की पहचान कर ली है और उसे अब ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं।

चैटबॉट चैटजीपीटी के साप्ताहिक आधार पर 100 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं। चैटबॉट चैटजीपीटी के कई उपयोगकर्ता एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समस्याओं के बारे में पोस्ट कर रहे हैं।

एआई सेवा के एक उपयोगकर्ता ने पोस्ट किया, “चैटबॉट चैटजीपीटी कंप्यूटर और मोबाइल फोन दोनों पर ही काम नहीं कर रहा है।”

एक अन्य ने टिप्पणी करते हुए कहा, ”चैटबॉट चैटजीपीटी डाउन है और मैं वास्तव में कुछ नहीं सोच पा रहा हूं, मैं तब तक यहीं बैठूंगा जब तक यह फिर से उपलब्ध नहीं हो जाता।”

इस बीच चैटजीपीटी निर्माता ने ऑल्टमैन (सीईओ), ब्रेट टेलर (अध्यक्ष) एडम डी’एंजेलो और निकोल सेलिगमैन के नेतृत्व में एक सुरक्षा समिति का गठन किया है।

पहला कार्य ओपनएआई की प्रक्रियाओं और सुरक्षा उपायों का मूल्यांकन और आगे विकास करना होगा।