नॉर्थ रोहिणी में लूट का झूठा मामला, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया केस
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। नॉर्थ रोहिणी से शनिवार को एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, नॉर्थ रोहिणी पुलिस स्टेशन में एक नकली लूट का मामला दर्ज किया गया, जिसे पुलिस ने अपनी तत्परता से सिर्फ 6 घंटे के भीतर सुलझा लिया।
बिहार: सिंगरौली सोने की लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले में रेलवे पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश की एक सनसनीखेज लूट के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है और इस अभियान के दौरान लाखों रुपए नकद और सोना बरामद किया है।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, मधु विहार ब्लाइंड बर्गलरी केस में 5 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मधु विहार थाना क्षेत्र में हुई करीब 1 करोड़ रुपए की ‘ब्लाइंड नाइट बर्गलरी’ (रात की चोरी) के सनसनीखेज मामले को सुलझा लिया है। इस कार्रवाई में स्पेशल स्टाफ, पूर्वी जिला और थाना मधु विहार की संयुक्त टीम ने चोरी के माल खरीदने वाले समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मणिपुर: उखरुल जिले में दो नागा नागरिकों की गोली मारकर हत्या, जातीय तनाव बढ़ा
इंफाल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर में जातीय तनाव के बीच शनिवार को उखरुल जिले में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी कर दो नागा नागरिकों की हत्या कर दी। यह घटना इम्फाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच- 2) पर उस समय हुई जब वाहन उखरुल की ओर जा रहे थे।
विश्व हिंदू परिषद ने ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण पर चिंता जताई
कोच्चि, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने शनिवार को 'लव जिहाद' और धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस मुद्दे से निपटने के लिए सख्त कानूनी उपायों की मांग की।
जम्मू-कश्मीर: नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, तस्कर की मोटरसाइकिल जब्त
रियासी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक और सख्त कदम उठाते हुए अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को जब्त किया है। '100 दिन नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत रियासी पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग नेटवर्क की आर्थिक जड़ों पर प्रहार किया है। पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए तस्कर की मोटरसाइकिल जब्त की।
केरल: कन्नूर बम हमले में 10 माकपा कार्यकर्ताओं को 25 साल की सजा
कन्नूर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के कन्नूर में थलिपरम्बा अदालत ने एक अहम फैसले में तिमिरी बम हमले मामले में 10 माकपा कार्यकर्ताओं को 25-25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला राजनीतिक हिंसा के खिलाफ न्यायपालिका के सख्त रुख को दर्शाता है।
पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़
चंडीगढ़, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेशल स्टेट ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) अमृतसर और पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अमृतसर के महल गांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
छत्तीसगढ़: गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 912 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया।
नोएडा श्रमिक हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता तमिलनाडु से गिरफ्तार, कई ठिकानों पर एसटीएफ की...
नोएडा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक हिंसा मामले में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।

