अमेरिका के साउथ कैरोलिना के पार्क में फायरिंग, एक पुलिस अधिकारी की मौत, दूसरा...
न्यूयॉर्क, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य के कोलंबिया शहर में एक पार्क में हुई फायरिंग में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा अधिकारी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर की भी मौत हो गई है। कोलंबिया पुलिस विभाग के प्रमुख डब्ल्यूएच स्किप होलब्रुक ने इस घटना की पुष्टि की।
यूपी : सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार, एक...
सुल्तानपुर, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने कुल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार हो गया। इस दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे।
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, चेन स्नैचिंग का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल,...
गाजियाबाद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना लोनी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की वारदात में वांछित एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
पटना: सोन नदी में नाव से रंगदारी वसूल रहे अपराधियों के साथ पुलिस की...
पटना, 30 अगस्त (आईएएनएस)। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव स्थित सोन नदी में नाव से रंगदारी वसूल रहे अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक अपराधी को गोली लगी, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लग गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झारखंड: अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में अपराधी घायल, दो...
हजारीबाग, 29 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थ अफीम की खरीद-फरोख्त और हथियारबंद आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हथिया बाबा मंदिर के समीप शनिवार को हुई पुलिस कार्रवाई के दौरान एक अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए की संपत्ति बरामद की
पुंछ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की पुलिस ने सुरनकोट पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी के एक मामले में शनिवार को महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
पाकिस्तान को भारतीय सिम कार्ड सप्लाई करने के आरोप में 25,000 रुपए का इनामी...
जयपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के सीमावर्ती इलाके में एक बड़े ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सीआईडी (इंटेलिजेंस ब्रांच) ने 45 वर्षीय बलविंदर सिंह उर्फ बिंद्रा को गिरफ्तार किया। उस पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित था। उस पर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भारतीय सिम कार्ड सप्लाई करने और पाकिस्तान में भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सएप अकाउंट एक्टिवेट करने में मदद करने का आरोप है।
छत्तीसगढ़: पेगडापल्ली के जंगल में नक्सली डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
रायपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा थाना पुलिस एवं डीआरजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पेगडापल्ली के जंगल में नक्सली डंप बरामद किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए हैं।
महाराष्ट्र: खतरनाक रासायनिक कचरे के अवैध निपटान का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बहुराज्यीय गिरोह का खुलासा
छत्रपति संभाजीनगर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण जिले में खतरनाक औद्योगिक रसायनों और रासायनिक पाउडर के अवैध परिवहन एवं निपटान के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से मुख्य सरगना इस्तेकार अहमद निसार खान को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा: बच्ची की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के...
ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। इसी दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 0.32 बोर की अवैध पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
