गुजरात: नकली तंबाकू बनाने वाली अवैध यूनिट का भंडाफोड़, 1.72 लाख के स्टॉक के...
राजकोट, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुजरात के राजकोट की पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने कुवाडवा रोड पर एक गोदाम में नकली तंबाकू बनाने और उसे जमा करने वाली एक कथित अवैध यूनिट का पता लगाया है और इस मामले में दो भाइयों को हिरासत में लिया है।
पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
श्रीनगर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की पुंछ जिला पुलिस ने चोरी का एक मामला सुलझाते हुए चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों का चोरी का सामान बरामद किया है।
तृणमूल बिलबोर्ड विवाद: पार्टी के एक और कार्यकर्ता की गिरफ्तारी, अब तक 14 गिरफ्तार
कोलकाता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित डायमंड हार्बर सांसद अभिषेक बनर्जी के घर की छत से अवैध बिलबोर्ड हटाए जाने को लेकर हुए विवाद के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली: लॉरेंस बिश्वोई से जुड़े वकील दीपक खत्री की पुलिस हिरासत 5 दिन बढ़ी
नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील दीपक खत्री की पुलिस कस्टडी पांच दिन और बढ़ा दी है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन की अतिरिक्त कस्टडी की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने दीपक खत्री को केवल पांच दिन के लिए ही पुलिस रिमांड पर भेजा है।
ग्रेटर नोएडा में मासूम की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में ढेर
ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराज को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए टिड्डी पार्क इलाके में ले जाया गया था।
गोवा डिजिटल अरेस्ट : 2.60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में ईडी ने सीए...
पणजी, 29 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा में 'डिजिटल अरेस्ट' से जुड़े मामले में ईडी ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल है। इन सभी को पूछताछ के लिए 1 सितंबर तक हिरासत में लिया गया है।
चेन्नई : महिला की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े बिरयानी बर्तन में पकाए,...
चेन्नई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बिरयानी बनाने वाले बर्तन में सब्जियों तथा मैदे के साथ पकाया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने मणिपुर से फरार कपल को गिरफ्तार कर लिया है।
बंगाल के मुर्शिदाबाद में पांच किशोरों के लापता होने के बाद पुलिस ने जांच...
कोलकाता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल इलाके से पांच किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। ये किशोर शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए स्थानीय मस्जिद जाने की बात कहकर अपने-अपने घरों से निकले थे। हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीबीएन का बड़ा अभियान: ऑपरेशन वज्र 2.0 में 66.80 लाख साइकोट्रोपिक गोलियां जब्त, एक...
भोपाल, 29 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की मध्य प्रदेश इकाई ने साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
ऑपरेशन मिलाप : नंद नगरी पुलिस ने दो लापता नाबालिग लड़कियों को खोजकर परिजनों...
नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले की पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो लापता नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया है। यह कार्रवाई नंद नगरी थाने की पुलिस ने की है।
