झारखंड: गिरिडीह से अपहृत नाबालिग लड़कियां बरामद, बंगाल के हल्दिया से दो आरोपी...
गिरिडीह, 28 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले से अपहृत दो नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरण के आरोपी दो लोगों को पश्चिम बंगाल के हल्दिया से गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम ब्रांच ने 1 करोड़ की नकली शराब और पेंट्स जब्त किए, मुख्य आरोपी...
नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। क्राइम ब्रांच ने नकली और मिलावटी शराब के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर दोपहिया वाहन चोर गिरोह, तीन आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, 28 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-126 थाना की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की गई कुल पांच मोटरसाइकिलें, बाइक के पार्ट्स, चोरी में प्रयुक्त औजार और मास्टर चाबियां बरामद की हैं।
ग्रेटर नोएडा: बीटेक छात्र की आत्महत्या मामले में वार्डन समेत दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 28 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त नॉलेज पार्क-3 स्थित एक हॉस्टल में वार्डन के रूप में कार्यरत थे।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान से जुड़े साइबर अभियानों का पर्दाफाश, खतरनाक तरीके आए सामने
नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। विशेषज्ञों ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान से जुड़े और भी खतरनाक साइबर हमलों का खुलासा किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान से संचालित एक थ्रेट एक्टर ने भारतीय सरकारी संस्थानों को निशाना बनाते हुए दो बड़े साइबर अभियान चलाए, जिनमें अब तक दर्ज न किए गए नए और उन्नत तरीकों का इस्तेमाल किया गया।
लखनऊ में सीबीआई का एक्शन, नॉर्दर्न रेलवे के दो अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते...
लखनऊ, 28 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ में नॉर्दर्न रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) के ऑफिस में काम करने वाले दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने पेंशन प्रक्रिया में मदद करने के नाम पर रिश्वत के तौर पर मोटी रकम मांगी थी।
अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
अहमदाबाद, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया, जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
दिल्ली पुलिस ने आईजीएल अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 3...
नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इंटर स्टेट सेल ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अधिकारियों का रूप धारण करने वाले ठगों के मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार : मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर
मुजफ्फरपुर, 28 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है। इस बीच, पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया।
बिहार: सारण में इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में हत्या की आशंका
छपरा, 28 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार पुलिस आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। लेकिन, अपराधी प्रतिदिन कहीं न कहीं ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी है।

