Sunday, May 10, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

हरियाणा: 50 तक गिनती नहीं लिखने पर पिता ने साढ़े चार साल की बेटी...

फरीदाबाद, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के फरीदाबाद में साढ़े 4 साल की बेटी की पिटाई से मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी बच्ची को सिर्फ इसलिए पीटा, क्योंकि वह 50 तक गिनती नहीं लिख पा रही थी।

दिल्ली: वाहन चोरी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 11 लग्जरी कार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस की एंटी-ऑटो-थेफ्ट स्क्वॉड ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोरी सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से चोरी की गई कुल 11 लग्जरी कार बरामद की गई हैं, जिन्हें फर्जी दस्तावेजों के जरिए दोबारा रजिस्टर कर बेचा जा रहा था।

केवाईसी अपडेट के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, दिल्ली साइबर पुलिस ने 4...

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़ी और संगठित मल्टी-स्टेट साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह झारखंड के जामताड़ा-धनबाद इलाके और पश्चिम बंगाल से ऑपरेट कर रहा था और खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को केवाईसी अपडेट के नाम पर ठग रहा था।

मध्य प्रदेश : दमोह में कुएं में मिला महिला और मासूम का शव

दमोह, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक कुएं में महिला और तीन माह के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह कोई हादसा है या आत्महत्या, इस बात की पुलिस जांच कर रही है।

विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ 13.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला...

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पहले ही उदयपुर जेल की हवा खा रहे मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। अब वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। इस बार मामला 13.5 करोड़ रुपए की ठगी का है।

सोशल मीडिया लिंक से साइबर ठगी का खेल, कोलकाता से 5 आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 24 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता साइबर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, राउटर और कई आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जॉर्जिया : गोलीबारी में चार लोगों की मौत, भारतीय दूतावास ने दुख जताया

अटलांटा, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने जॉर्जिया में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी था। महावाणिज्य दूतावास ने उनके परिवार को पूरी मदद का आश्वासन दिया है।

डोडा में हुए हादसे में पंजाब का लाल जोबनप्रीत सिंह शहीद, सीएम भगवंत मान...

चंडीगढ़, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को जवानों से भरी एक वाहन के खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हो गए थे। इस हादसे में पंजाब के रोपड़ जिले के गांव चनौली निवासी 23 वर्षीय जवान जोबनप्रीत सिंह भी शहीद हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जोबनप्रीत सिंह की शहादत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जोबनप्रीत सिंह की शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व है।

हॉस्टल में बीटेक छात्र ने लगाई छलांग, उपचार के दौरान मौत, पुलिस जांच में...

ग्रेटर नोएडा, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने मानसिक तनाव में आकर हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

रियाद से आए मीट ग्राइंडर में निकला 2.89 करोड़ का गोल्ड, डीआरआई मुंबई ने...

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने बेहद चालाकी से किए जा रहे सोने की तस्करी का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में डीआरआई मुंबई ने अंतरराष्ट्रीय कूरियर के जरिए लाया गया 1.815 किलो सोना जब्त किया है।

खरी बात