Sunday, May 10, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तानी जैश कमांडर मारा गया

जम्मू, 23 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को जॉइंट फोर्सेज ने जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकवादी कमांडर उस्मान को मार गिराया।

मध्य प्रदेश के तराना में दो गुटों के बीच झड़प, बसों में आगजनी और...

उज्जैन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना कस्बे में शुक्रवार को एक बार फिर तनाव फैल गया। जुमे की नमाज के बाद कथित तौर पर भीड़ ने बसों में आग लगा दी, दुकानों में तोड़फोड़ की और कई जगहों पर पथराव किया। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: उच्च सुरक्षा वाले दूतावास क्षेत्रों में फर्जी नंबर प्लेट...

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गणतंत्र दिवस से ठीक पहले एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। 15 जनवरी 2026 को एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (एईकेसी), क्राइम ब्रांच ने एक महिला को वसंत विहार इलाके से गिरफ्तार किया, जो विदेशी दूतावास की जाली नंबर प्लेट वाली इनोवा कार चला रही थी।

पंजाब: अमृतसर में बीकेआई आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद

अमृतसर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आतंकी ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, अत्याधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के शहडोल में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

शहडोल, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शहडोल पुलिस लाइंस रिजर्व सेंटर में एक पुलिस कांस्टेबल ने सर्विस राइ‌फल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार रात करीब 1:25 बजे घटी, तब वह कार्टर गार्ड ड्यूटी पर तैनात था।

छत्तीसगढ़: आईईडी ब्लास्ट में घायल शख्स इलाज के लिए मीलों तक पैदल चला

रायपुर/बीजापुर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दूरदराज के लंकापल्ली जंगल इलाके में शुक्रवार को माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर-एक्टिवेटेड इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के फटने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुंबई: बुकिंग कैंसिल करने से नाराज मसाज थैरेपिस्ट ने की महिला से की हाथापाई,...

मुंबई, 23 जनवरी ( आईएएनएस)। मुंबई के वडाला इलाके में एक चौंकाने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। यहां अर्बन कंपनी ऐप के जरिए बुलाई गई एक महिला मसाज थैरेपिस्ट पर बुकिंग रद्द होने के बाद ग्राहक महिला से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अलीगढ़ पुलिस ने 238 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन लोगों को वापस किए

अलीगढ़, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने खोए और चोरी हुए 238 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए हैं। फोन पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

चित्रकूट में व्यापारी के नाबालिग बेटे की हत्या का मामला: मुख्य आरोपी एनकाउंटर में...

चित्रकूट, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के 14 वर्षीय बेटे आयुष का अपहरण कर लिया गया और फिरौती न मिलने पर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की तत्काल जांच शुरू की और अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई में मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कोलकाता में विधायक हिरण चटर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, तलाक लिए बिना दूसरी शादी...

कोलकाता, 23 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले खड़गपुर के भाजपा विधायक और बंगाली सिनेमा के अभिनेता हिरण चटर्जी सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी और मॉडल रितिका गिरी की शादी की तस्वीरें वायरल हुईं। तस्वीरों में दोनों को वाराणसी के गंगा घाट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह करते देखा गया।

खरी बात