Sunday, May 10, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

सोनभद्र पुलिस ने कफ सिरप माफिया भोला जायसवाल की 28.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क...

सोनभद्र, 23 जनवरी (आईएएनएस)। कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस और एसआईटी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले के मुख्य आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल की करोड़ों की अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई जारी है।

झारखंड के चाईबासा में माओवादियों से फिर हुई मुठभेड़, एक महिला नक्सली की मौत

चाईबासा/रांची, 23 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहड़ कुमड़ी और हिंजोदिरी गांव के बीच शुक्रवार सुबह दोबारा हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर फोन-टैपिंग मामले में एसआईटी के सामने हुए पेश

हैदराबाद, 23 जनवरी (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) शुक्रवार को फोन टैपिंग मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने पेश हुए।

नोएडा में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 6 से अधिक स्कूल बंद,...

नोएडा, 23 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए। सुरक्षा को लेकर एहतियातन कदम उठाते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और संबंधित स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बम डिस्पोजल स्क्वायड) मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है।

दिल्ली: फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी दस्तावेज और फर्जी पासपोर्ट रैकेट से जुड़े एक वांछित और घोषित अपराधी हरदेश उर्फ सोनू उर्फ आरपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्पेशल सेल में दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और अदालत द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया जा चुका था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा के शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, एहतियातन स्कूल बंद,...

नोएडा, 23 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा स्थित प्रतिष्ठित शिव नादर स्कूल को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन को शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 की सुबह एक ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल को पूरे दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया।

मुंबई : जरीमरी इलाके में नवजात बच्ची का मिला शव, पुलिस आरोपी की तलाश...

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई के जरीमरी इलाके में एक दिन की नवजात बच्ची का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल राजावाड़ी अस्पताल में बच्ची को भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच और कुख्यात बदमाशों के बीच गुरुवार रात एक बार फिर मुठभेड़ की घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग से जुड़े दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

गोवा अग्निकांड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, लुथरा ब्रदर्स से जुड़े 8 ठिकानों...

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा में हुए अग्निकांड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी गोवा की टीम ने इस मामले में लुथरा ब्रदर्स से जुड़े कुल 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई दिल्ली और गोवा में की जा रही है, जिसमें दिल्ली के 5 और गोवा के 3 ठिकाने शामिल बताए जा रहे हैं।

अहमदाबाद और नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद और नोएडा में शुक्रवार को एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों शहरों के प्रतिष्ठित स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

खरी बात