एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या के बाद पंजाब में बंद का आह्वान
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद गुरुवार को पंजाब भर में बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी), शिरोमणि अकाली दल (एसएडी), कांग्रेस और किसान संघों सहित कई राजनीतिक दलों और संगठनों का समर्थन मिला है।
रांची में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा, 10 गिरफ्तार, 8 लाख नकद...
रांची, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से करीब आठ लाख रुपए नकद, 36 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 32 एटीएम कार्ड और कई बैंकों की पासबुक व चेकबुक बरामद की हैं।
जेएनयू यौन उत्पीड़न मामला: एनसीडब्ल्यू प्रमुख से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, सांसद के खिलाफ...
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की चेयरपर्सन विजया रहाटकर से मुलाकात की और कांग्रेस सांसद व जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के बर्खास्त प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। उन पर 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
मेरठ: मृत्युदंड की सजा सुनते ही फूट-फूटकर रोए साहिल और मुस्कान, सुरक्षा को लेकर...
मेरठ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद साहिल और मुस्कान भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पेशी के दौरान दोनों एक ही कमरे में मौजूद थे। सजा सुनाए जाने के बाद दोनों एक-दूसरे को देखकर रोते रहे। जेल अधिकारियों के मुताबिक, दोनों को संभवतः यह उम्मीद थी कि उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाएगी, लेकिन मृत्युदंड का फैसला सुनते ही वे सदमे में आ गए।
ईडी ने रिलायंस पावर की 2,032 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कीं
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच इकाई ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस पावर लिमिटेड (आरपीएल) की भारत में 2,032.81 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियां जब्त की हैं।
राहगीरों से चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई बाइक और...
नोएडा, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की थाना सेक्टर-49 पुलिस ने राह चलते लोगों से चाकू दिखाकर लूटपाट और वाहन चोरी करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो, एक मोबाइल फोन, चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल की गई एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। इसके अलावा घटना से संबंधित 2500 रुपए नकद भी बरामद हुए हैं।
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड : साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा, सौरभ के परिजन बोले-...
मेरठ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई। यह मामला नीले ड्रम में सौरभ का शव मिलने के बाद देशभर में सुर्खियों में आया था।
महाराष्ट्र में एफडीए की बड़ी कार्रवाई: जांच में 4.6 गुना बढ़ोतरी, 20.23 करोड़ रुपए...
मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने दवाओं के उत्पादन और बिक्री से जुड़ी इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अप्रैल-मई 2026 की तुलना में जून से सितंबर के दौरान मासिक औसत जांच में 4.6 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान अवैध और संदिग्ध दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19.11 करोड़ रुपए का दवा स्टॉक जब्त या प्रतिबंधित किया गया। वहीं, अप्रैल से सितंबर तक कुल 20.23 करोड़ रुपए का स्टॉक जब्त किया गया है।
झारखंड के आदित्यपुर में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में दो दिन में मिले दो...
जमशेदपुर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगातार दो दिनों के भीतर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बुधवार सुबह परिसर के तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। बाद में मृतक की पहचान स्थानीय निवासी किशन देव साहनी के रूप में हुई है।
जेएनयू यौन उत्पीड़न मामला : दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद अकोइजम को पूछताछ के...
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में उन्हें नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया है।
