जम्मू-कश्मीर: नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 8.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी,...

श्रीनगर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सरकारी नौकरी के नाम पर एक व्यक्ति से कथित तौर पर लगभग 8.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

तृणमूल बिलबोर्ड विवाद: 13 लोग गिरफ्तार और अभिषेक बनर्जी सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर...

कोलकाता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने सेंट्रल कोलकाता के कैमक स्ट्रीट पर डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर की छत से एक अवैध बिलबोर्ड हटाने को लेकर हुए विवाद के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है और तीन मामले दर्ज किए हैं। यह विवाद गुरुवार दोपहर को शुरू हुआ और रात भर चलता रहा।

हरदोई में एक घर के बाहर मिला हैंड ग्रेनेड, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस...

हरदोई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक गांव में घर के बाहर ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के एक सदस्य ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए अपने रिश्तेदारों पर घर के अंदर ग्रेनेड फेंके जाने का आरोप लगाया है।

जम्मू-कश्मीरः सरकारी नौकरी दिलाने के नाम 8.25 लाख ठगने वाले नेता के खिलाफ केस...

अनंतनाग, 28 अगस्त, (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग पुलिस ने स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) की नौकरी और यात्रा सेवा प्रदाता घोटाले के मामले में राजनीतिक दल के नेता आबिद हुसैन नेगरू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

टोरेस ज्वैलर्स घोटाला : 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले का मुख्य आरोपी दुबई...

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दुबई में कथित टोरेस ज्वैलर्स पोंजी स्कीम से जुड़े 177 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वांछित आरोपी सागर मेहता की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गैंगस्टर प्रिंस खान के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच के लिए धनबाद पहुंची एनआईए टीम

रांची, 28 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के वासेपुर के कुख्यात फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के कथित पाकिस्तान कनेक्शन और आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। एनआईए की एक टीम धनबाद पहुंची और प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक तथा कथित आतंकी नेटवर्क के बारे में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

बेंगलुरु पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हथियारों के तस्कर के पैर में मारी गोली

बेंगलुरु, 28 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेंगलुरु में शुक्रवार तड़के बांडेपाल्या पुलिस स्टेशन इलाके में मुठभेड़ के बाद एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश करने वाले एक संदिग्ध के पैर में पुलिस ने गोली मारी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है।

बलिया में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य...

बलिया, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बलिया के भीमपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार रात हुई मुठभेड़ के बाद महिलाओं के गहने और पुराने पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, सोने के तीन आभूषण, 15,600 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।

तिलक नगर मुस्कान हत्याकांड : आरोपी जिम ट्रेनर इमरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की छात्रा और मॉडल मुस्कान की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इमरान, पुत्र जावेद के रूप में हुई है। पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में तीन गोलियां लगी हैं।

छत्तीसगढ़ में कांच और कचरे के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

महासमुंद, 27 अगस्त (आईएएनएस) गुरुवार को अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक मिनी ट्रक में टूटे कांच और कचरे के नीचे छिपाकर रखी गई लगभग 85 लाख रुपए मूल्य की 170.75 किलोग्राम गांजा जब्त करने के बाद चार कथित नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है।

खरी बात