चाकू के हमले में घायल रूसी गवर्नर की हालत गंभीर
मॉस्को, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चाकू के हमले में घायल रूस के मरमंस्क क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई चिबिस की हालत गंभीर है। उन्हें गुरुवार को एपेटिटी शहर में एक बैठक के बाद चाकू मार दिया गया था।
केटीआर ने फोन टैपिंग के आरोप पर तेलंगाना के मंत्री, विधायक को कानूनी नोटिस...
हैदराबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने बुधवार को तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा, विधायक येन्नम श्रीनिवास रेड्डी और एक अन्य कांग्रेस नेता के. महेंद्र रेड्डी को मानहानि के लिए कानूनी नोटिस भेजा।
जेल अधिकारियों ने कहा, केजरीवाल का स्वास्थ्य सामान्य, वजन स्थिर
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली जेल अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत सामान्य है और उनका वजन भी स्थिर है।
सरकार ने सीसीटीवी सुरक्षा पर एडवाइजरी जारी की, मंत्रालयों से डेटा लीक वाले ब्रांडों...
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने सीसीटीवी (क्लोज्ड-सर्किट टेलीविजन) कैमरों के माध्यम से सूचना लीक के खतरे पर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को उन ब्रांडों से उपकरण खरीदने से बचने की सलाह दी गई है, जिनका सुरक्षा उल्लंघनों और डेटा लीक का इतिहास है।
फोन टैपिंग के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं को नोटिस भेजेंगे केटीआर
हैदराबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने मंगलवार को कहा कि वह तेलंगाना के एक मंत्री समेत दो कांग्रेस नेताओं को मानहानि के लिए कानूनी नोटिस देंगे। इन नेताओं ने आरोप लगाया है बीआरएस जब सत्ता में थी, तब केटीआर ने फोन टैपिंग का आदेश दिया था।
छत्तीसगढ़ के शख्स का मिला शव, गले व सिर पर चोट के निशान
ग्रेटर नोएडा, 1 अप्रैल (आईएएनएस) । ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। उसके सिर और गले पर चोट के निशान हैं। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, 26 मामले हैं दर्ज
नोएडा, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। रविवार देर रात शहर के थाना सेक्टर-39 पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आराेेेपी को गिरफ्तार कर लिया।
स्पाॅ सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन महिलाएं व तीन पुरुष...
हल्द्वानी, 31 मार्च (आईएएनएस)। हल्द्वानी में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात नैनीताल रोड़ पर स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक स्पाॅ सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। यहां से तीन महिलाओं सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला।
19 दिनों से लापता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की सड़ी-गली लाश बरामद, प्रेमिका...
हजारीबाग, 31 मार्च (आईएएनएस)। जमशेदपुर निवासी इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी 38 वर्षीय प्रशांत कुमार सिन्हा की हत्या हजारीबाग में उनकी गर्लफ्रेंड काजल सिन्हा ने अपने नए प्रेमी रौनक कुमार के साथ मिलकर कर दी। इसके बाद उनकी लाश बोरी में बंद कर शहर से तीन किमी दूर छड़वा डैम में एक पुल के नीचे फेंक दी। शनिवार शाम पुलिस ने काजल की निशानदेही पर प्रशांत की सड़ी-गली लाश बरामद की। काजल और उसके प्रेमी रौनक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुनियोजित रूप से काफिले पर किया हमला : संजीव बालियान
मुजफ्फरपुर, 31 मार्च(आईएएनएस)। शनिवार रात अपने काफिले पर पथराव के बाद केंद्रीय मंत्री व मुज़फ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि यह हमला सुनियोजित था।











