Saturday, April 18, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर हमला

मुजफ्फरनगर 31 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर शनिवार रात हमला किया गया और गाड़ियों मेें तोड़फोड़ की गई। हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। मंत्री संजीव बालियान खतौली थाना क्षेत्र के गांव मढरीमपुर में चुनावी जनसभा के लिए प्रधानपति राकेश सिंह के आवास पर पहुंचे थे।

जमशेदपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या, होटल में डिनर के बाद लौटते वक्त...

जमशेदपुर, 30 मार्च (आईएएनएस)। जमशेदपुर के प्लाईवुड कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी 39 वर्षीया ज्योति अग्रवाल की शुक्रवार रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रवि अग्रवाल से दो महीने से रंगदारी मांगी जा रही थी। आशंका है कि हत्या के पीछे रंगदारी मांगने वाले आपराधिक गिरोह का हाथ हो सकता है। वारदात को लेकर शहर के कारोबारियों में भारी गुस्सा है।

पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड में सात दोषी करार

लखनऊ, 29 मार्च (आईएएनएस)। लखनऊ की एक विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में आरोपी सभी सात लोगों को दोषी ठहराया।

बिहार में मां व तीन बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या, पति फरार

मोतिहारी, 29 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। वह मौके से फरार है।

केजरीवाल की पेशी से पहले ‘आप’ मुख्यालय और राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर बढ़ाई...

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गुरुवार को अदालत में पेशी से पहले दिल्ली पुलिस ने 'आप' मुख्यालय और राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा...

नोएडा, 28 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर खुदकुशी का प्रयास किया। फिलहाल, आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वोटरों को बांटने के लिए सामान का गोदाम मिलने के बाद टीडीपी का वाईएसआरसीपी...

तिरूपति, 27 मार्च (आईएएनएस)। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने भारत के चुनाव आयोग से सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और फ्री में दिए जा रहे सामानों को जब्त करने को कहा।

उत्पाद शुल्क नीति मामला : दिल्ली हाईकोर्ट गिरफ्तारी, रिमांड के खिलाफ केजरीवाल की याचिका...

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि उत्पाद शुल्क नीति मामले वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और इस सिलसिले में एक ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित रिमांड आदेश के खिलाफ दायर उनकी याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा।

ईडी छापों की आशंका में शाहजहां ने पहले ही बनाई थी हमले की योजना...

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। शेख शाहजहां को पहले ही इस बात का आभास हो चुका था कि पीडीएस मामले में जांच एजेंसी उसके यहां छापेमारी कर सकती है, इसलिए उसने संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ अधिकारियों पर हमला करने की योजना पहले ही बना ली थी। सीबीआई की जांच में ये खुलासा हुआ है।

डंपिंग ग्राउंड में लगी आग बेकाबू, मौके पर 35 से ज्यादा दमकल गाड़ियां, लोगों...

नोएडा, 26 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-32 में हॉर्टिकल्चर के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई है। आग 25 मार्च की शाम 6 बजे लगी थी। उसके बाद से अभी तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

खरी बात