रूस ने पूर्वी यूक्रेन के कोंस्तांतिनोवका शहर पर कब्जे का किया दावा, पुतिन ने...
मॉस्को, 4 जुलाई (आईएएनएस)। रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के बीच क्रेमलिन ने बड़ा दावा किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के कोंस्तांतिनोवका शहर पर पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बताया।
वेनेजुएला भूकंप में मरने वालों की संख्या 2,645 तक पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी...
काराकास, 4 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि 24 जून को वेनेजुएला में आए दोहरे भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,645 हो गई है और 12,666 लोग घायल हुए हैं।
अमेरिका-ईरान समझौते के बीच फ्रांस ने होर्मुज स्ट्रेट से वापस बुलाया अपना विमानवाहक पोत
पेरिस, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि फ्रांसीसी विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल अब मध्य पूर्व से अपने घरेलू बंदरगाह टूलॉन लौट रहा है।
स्पेन में लगी भीषण आग से 2,300 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख
मैड्रिड, 4 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के उत्तरपूर्वी क्षेत्र कैटालोनिया में भीषण आग लग गई, जिससे 2,300 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया।
तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
तेहरान, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत की ओर से श्रद्धांजलि दी।
मस्कट में भारत-ओमान वायु सेना अधिकारियों की बैठक, रक्षा सहयोग और संयुक्त प्रशिक्षण बढ़ाने...
मस्कट, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना के एयर वाइस मार्शल एसके तालियान और रॉयल एयर फोर्स ऑफ ओमान के एयर कमोडोर खालिद मोहम्मद अब्दुल्ला अल अबरी ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इसमें इंटरऑपरेबिलिटी, संयुक्त प्रशिक्षण और पेशेवर आदान-प्रदान को मजबूत करने पर बात हुई।
चीन का जातीय एकता कानून अल्पसंख्यकों पर ‘चीनी पहचान’ अपनाने का बढ़ा रहा दबाव:...
बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में एक जुलाई से लागू नया 'जातीय एकता और प्रगति को बढ़ावा देने वाला कानून जातीय अल्पसंख्यकों को चीनी पहचान अपनाने के लिए मजबूर कर रहा है। इसके साथ ही माता-पिता को कहा गया है कि वे अपने बच्चों को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) से प्यार करना सिखाएं।
भारत-मलेशिया के बीच मजदूत होगी रक्षा साझेदारी, नई दिल्ली में हुई अहम बैठक
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और मलेशिया के बीच रक्षा विज्ञान, तकनीक और रक्षा उद्योग सहयोग पर बनी जॉइंट सब-कमेटी की 12वीं बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में दोनों देशों ने लंबे समय तक साथ मिलकर काम करने और रक्षा उद्योग से जुड़े रिश्तों को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बांग्लादेश : फुटबॉल वर्ल्ड कप मैच देखने पहुंचीं छात्राओं के साथ बदसलूकी का आरोप,...
ढाका, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ढाका विश्वविद्यालय में महिला छात्रों ने आरोप लगाया कि फुटबॉल वर्ल्ड कप का मैच बड़ी स्क्रीन पर देखने की कोशिश के दौरान उनके साथ बदसलूकी और परेशान किया गया।
भारत में सस्ती खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा सीमा पार कर रहे नेपाली :...
काठमांडू, 3 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल से बाहर जाने वाले टूरिज्म की मुख्य वजह सीमा-पार शॉपिंग है, खासकर नेपाल-भारत सीमा के पास। यह बात नेपाल के नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (एनएसओ) के एक सर्वे में सामने आई है।

