ट्रंप ने अमेरिका में वोटर आईडी कानून को बढ़ावा देने के लिए भारत का...
वॉशिंगटन, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के लिए भारत की चुनावी व्यवस्था को एक मॉडल के तौर पर पेश किया। उन्होंने वोटर की पहचान से जुड़े कड़े नियमों की अपनी मांग को फिर से दोहराया और कांग्रेस से 'सेवअमेरिका एक्ट' पास करने की अपील की।
चढ़ावा चोरी मामला: गृह विभाग ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दी एसआईटी...
लखनऊ, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आवश्यक कार्रवाई के साथ विशेष जांच दल (एसआईटी) की फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है।
मिजो महिलाओं की भूमिका विवाह और विरासत कानून को लागू करने में अहम रही:...
आइजोल, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने सोमवार को कहा कि राज्य में महिलाओं के एक प्रभावशाली संगठन, 'मिजो ह्मीचे इनसुइखवम पॉल' (एमएचआईपी) ने 'मिजो विवाह, तलाक और संपत्ति उत्तराधिकार अधिनियम, 2014' को लागू करने में अहम भूमिका निभाई।
आबकारी केस: हाई कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया को सीबीआई की याचिका पर जवाब देने के...
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य लोगों को सीबीआई की उस अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया, जिसमें कथित आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में उन्हें आरोपमुक्त किए जाने को चुनौती दी गई है।
तृणमूल छात्र विंग स्थापना दिवस पर रैली करने की अनुमति के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट...
कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची। टीएमसीपी ने 28 अगस्त को अपने स्थापना दिवस के मौके पर कोलकाता में रैली करने की अनुमति मांगी।
कलकत्ता हाईकोर्ट से नहीं मिली टीएमसी विधायक दिलीप मंडल को राहत, याचिका पर जल्द...
कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक दिलीप मंडल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की थी।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने ‘फर्जी हस्ताक्षर’ मामले में अभिषेक बनर्जी को मिली अंतरिम सुरक्षा...
कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कलकत्ता हाई कोर्ट की सिंगल जज बेंच ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को पुलिस की सख्त कार्रवाई से मिली अंतरिम सुरक्षा बढ़ा दी। यह सुरक्षा विधायकों के 'फर्जी हस्ताक्षर' मामले में चल रही सीआईडी जांच के सिलसिले में दी गई है।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने...
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया।
बैंक खाता फ्रीज होने के मामले को अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में दी...
कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के डायमंड हार्बर लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल पीठ का रुख किया। उन्होंने अपने बैंक खाते को फ्रीज किए जाने के बैंक अधिकारियों के कदम को चुनौती दी है। यह कार्रवाई उनकी अमेरिका की प्रस्तावित यात्रा से ठीक पहले की गई है। अभिषेक को नेत्र संबंधी उपचार के लिए विदेश यात्रा की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने दी है।
कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ताजा आंकड़ों के साथ मांगी स्टेटस रिपोर्ट,...
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल बंटवारे को लेकर हुए विवाद पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद करने का फैसला किया है। अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले पर ताजा आंकड़ों के साथ स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
