जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई पावर्ड फैक्ट फाइंडिंग कमेटी, सीसीटीवी...

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक हाई पावर्ड फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का फैसला किया। यह कमेटी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक छात्रों के मार्च के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी और पुलिस की कार्रवाई के आरोपों की भी पड़ताल करेगी।

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने...

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। पुलिस द्वारा आरोपियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता का कहना है कि आरोपियों के निष्पक्ष सुनवाई के मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए ऐसा करना जरूरी है। इस याचिका पर कोर्ट ने केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बांग्लादेश में पुलिस ने पत्रकार को पीटा, मानवाधिकार संगठनों ने कार्रवाई की उठाई मांग

पेरिस, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पुलिसकर्मियों द्वारा एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ कर्मियों ने पुलिस वैन में ले जाकर पत्रकार की पिटाई की। इस मुद्दे को मानवाधिकार संगठन ने प्रेस की आजादी पर हमला करार दिया है।

अंकित शर्मा हत्याकांड: दोषी जावेद की याचिका पर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भेजा...

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाए जावेद की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की मौजूदा व्यवस्था खत्म करने की याचिका खारिज की

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषियों को फांसी देने की मौजूदा व्यवस्था को खत्म करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि वर्तमान समय में मौत की सजा देने के लिए फांसी के तरीके को असंवैधानिक नहीं माना जा सकता। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार चाहे तो मौत की सजा लागू करने के लिए फांसी के अलावा दूसरे तरीकों पर विचार कर सकती है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों से...

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग करने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि 20 जुलाई को संसद की ओर प्रस्तावित मार्च गैरकानूनी था।

कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन नौकरी घोटाले में ईडी ने 21 जगहों पर चलाया तलाशी...

बेंगलुरु, 18 अगस्त (आईएएनएस)। प्रर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कर्नाटक और अहमदाबाद में 21 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही दूसरे मामले में केरल के कोझिकोड में 8 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।

कोलाबा चोरी मामले में अभिनेत्री रूपा दत्ता को मिली जमानत, 50 हजार के निजी...

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री रूपा दत्ता को मुंबई के कोलाबा में कथित 1.48 लाख रुपए की चोरी के मामले में बड़ी राहत मिली है। मामले में गिरफ्तार बंगाली अभिनेत्री को मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जमानत दे दी है। अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी। साथ ही कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। रूपा दत्ता को निर्देश दिया गया है कि वह मामले से जुड़े सबूतों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेंगी और अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जा सकेंगी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एफडीए को लगाई फटकार, पीड़ित दुकानदार को 5 लाख का हर्जाना...

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) को आदेश दिया कि वह पुणे की एक डेयरी और मिठाई विक्रेता को 5 लाख रुपये हर्जाने के रूप में दे। इसके साथ ही मिठाई की दुकान का लाइसेंस 98 फीसदी पालन पाए जाने के बावजूद निलंबित रखने पर कड़ी फटकार लगाई।

छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर पुलिस पर ‘अनुचित बल’ के इस्तेमाल के आरोपों से इनकार किया है।

खरी बात