पश्चिम बंगाल : जमीन हड़पने के मामले में अदालत ने अभिषेक बनर्जी और अन्य...
कोलकाता, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की नदिया की जिला अदालत ने तृणमूल कांग्रेस सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी और 29 अन्य लोगों के खिलाफ जमीन हड़पने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इन सभी पर नदिया के अलावा मुर्शिदाबाद में भी जमीन हड़पने के आरोप लगे हैं।
कर्नाटक : प्रज्वल रेवन्ना की बैरक में मोबाइल मिलने की होगी जांच, डीआईजी की...
बेंगलुरु, 13 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जेल की बैरक से मोबाइल फोन मिलने के मामले की जांच के लिए डीआईजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। प्रज्वल रेवन्ना रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
उपभोक्ता आयोगों में मामलों के बढ़ते बैकलॉग पर सीजेआई सूर्यकांत ने जताई चिंता, मांगी...
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने देशभर के उपभोक्ता आयोगों में लंबित मामलों की बढ़ती संख्या पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि वर्षों तक मामलों का लंबित रहना उन मंचों की स्थापना के मूल उद्देश्य को ही विफल कर देता है, जिन्हें उपभोक्ताओं को त्वरित और सस्ता न्याय उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया था।
इंजीनियरिंग छात्र पर जानलेवा हमला मामले में छह गिरफ्तार, आरोपियों की भूमिका की होगी...
कोयबंटूर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने स्पष्ट किया कि उसके यहां पढ़ने वाले फाइनल ईयर के स्टूडेंट अमुधन के मौत मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 17 वर्षीय किशोर भी शामिल है। कॉलेज परिसर के बाहर छात्र अमुधन के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था।
राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख, आय से अधिक संपत्ति जांच के...
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसमें सीबीआई और ईडी को उन आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया गया था कि उनके पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति है।
हेगसेथ ने पश्चिमी देशों से की आईसीसी छोड़ने की अपील, बताया गैरकानूनी अदालत
वॉशिंगटन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पश्चिमी गोलार्ध के सुरक्षा गठबंधन के सदस्य देशों से अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) से अलग होने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईसीसी राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए खतरा पैदा कर रहा है और नशीले पदार्थों के तस्करी गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियानों पर अपना अधिकार क्षेत्र स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।
पश्चिम बंगाल: बीरभूम पुलिस ने फरार चल रहे तुलु मंडल के घर पर चस्पा...
कोलकाता, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने गुरुवार को एक पत्थर खदान के मालिक तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के घर पर समन चस्पा किया है। मोहम्मद नजीबुद्दीन लगातार फरार चल रहा है। उसके खिलाफ पिछले हफ्ते रेड-कॉर्नर नोटिस जारी किया गया।
अमेरिका में ‘बर्थ टूरिज्म’ के खिलाफ अभियान तेज, 600 से ज्यादा विदेशी नागरिकों के...
वॉशिंगटन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने 'बर्थ टूरिज्म' के खिलाफ एक नए अभियान के तहत 600 से ज्यादा विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल में नई व्यवस्था के तहत जारी सभी ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द, कलकत्ता हाई...
कोलकाता, 12 अगस्त (आईएएनएस)। कलकत्ता हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान नई व्यवस्था के तहत जारी किए गए सभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाणपत्र रद्द कर दिए।
सीबीआई अदालत ने धोखाधड़ी मामले में पूर्व बैंक प्रबंधक और दो अन्य को सजा...
जयपुर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। जयपुर की एक विशेष सीबीआई अदालत ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व शाखा प्रबंधक सहित तीन लोगों को बैंक धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराया और सजा सुनाई है। इस मामले में अवैध ऋण स्वीकृत किए गए थे, जिससे बैंक को कथित तौर पर 3.61 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।
