कोयंबटूर: 24 घंटे में दो बार पुलिस हिरासत से भागा आरोपी गिरफ्तार, सत्यमंगलम जंगल...

चेन्नई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। कोयंबटूर पुलिस ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन 25 साल के उस विचाराधीन कैदी से पूछताछ की, जो 24 घंटे के भीतर दो बार पुलिस हिरासत से फरार हो गया था और बाद में इरोड जिले के सत्यमंगलम वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

त्योहारी सीजन में सेंट्रल दिल्ली में धरना-प्रदर्शन पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट का...

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के व्यापारियों की संस्था किराना कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। याचिका में त्योहारी सीजन में सेंट्रल दिल्ली में प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की गई है।

स्टिंग ऑपरेशन मामले में प्रज्वल प्रसाद बेंगलुरु सीसीबी पुलिस के सामने पूछताछ के लिए...

बेंगलुरु, 3 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निशाना बनाकर कथित तौर पर फर्जी स्टिंग ऑपरेशन किए जाने के मामले में केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की सोशल मीडिया टीम से जुड़े बताए जा रहे प्रज्वल प्रसाद मंगलवार को बेंगलुरु में सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए।

दिशा सालियान मौत मामले की जांच पर कोर्ट की निगरानी की मांग, 18 नवंबर...

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। दिवंगत दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले की जांच को लेकर अब कोर्ट से निगरानी की मांग की गई है। सीबीआई ने अदालत में याचिका दाखिल कर जांच की न्यायिक निगरानी की मांग की है। इस याचिका पर 18 नवंबर को सुनवाई होनी है।

दीपावली पर हवाई किराये में 700 प्रतिशत बढ़ोतरी की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम...

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली 2026 के दौरान घरेलू हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी को लेकर दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर टिकट की कीमतें बहुत ज्यादा हैं तो यात्री हवाई यात्रा न करें।

महादेव ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में होगा पेश, ओमान से हुआ...

रायपुर/नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। महादेव ऐप अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उसे मंगलवार को रायपुर ला सकती है। दो दिन पहले ही उसे ओमान से भारत लाया गया है।

दिशा सालियान केस: कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल,...

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। दिशा सालियान की मौत के मामले में जांच की धीमी गति और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए गए हैं। इस मामले में दिशा के वकील नीलेश ओझा ने बताया कि जांच में तेजी लाने और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कार्रवाई को अदालत की निगरानी में कराने के लिए किला कोर्ट में सीबीआई जज के सामने आवेदन दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को निर्धारित की गई है। ओझा ने यह भी कहा कि दिशा के पिता सतीश सालियान ने देशभर के सांसदों और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर इस मुद्दे को संसद के भीतर और बाहर उठाने की अपील की है।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी: सीबीआई कोर्ट ने यूपी सरकार के पूर्व इंजीनियर को 3 साल के...

लखनऊ, 2 नवंबर (आईएएनएस)। लखनऊ की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग के एक पूर्व जूनियर इंजीनियर को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

न्याय का मतलब सिर्फ अदालत पहुंचना नहीं, आम आदमी को उसके अधिकारों का लाभ...

देवघर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों को समाज के गरीब और जरूरतमंद तबके तक पहुंचकर उनमें भरोसा पैदा करना होगा। न्याय केवल अदालतों और कानूनी प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसकी सुविधा समाज के अंतिम व्यक्ति और उसके घर तक पहुंचनी चाहिए। सीजेआई सोमवार शाम को झारखंड के देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर के खिलाफ तमिलनाडु के पूर्व मंत्री केएन...

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके के वरिष्ठ नेता केएन नेहरू द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया।

खरी बात