एनडीपीएस मामलों में समयबद्ध जांच और त्वरित सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने...
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया। याचिका में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस अधिनियम से जुड़े मामलों की समयबद्ध जांच और त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
पश्चिम बंगाल : सरकार के आदेश के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, फैसला...
कोलकाता, 10 अगस्त (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट में सोमवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की गई। इस याचिका में मांग की गई है कि राज्य सरकार के उस आदेश को वापस लिया जाए, जिसमें पश्चिम बंगाल के सभी धार्मिक स्थलों पर माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया गया है।
पश्चिम बंगाल: हिरासत में मौत मामले में सीएम सुवेंदु ने टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों...
कोलकाता, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को उस तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की, जिसकी उत्तर 24 परगना के हलिसहर पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही स्वीकार की। सुवेंदु अधिकारी मौजूदा समय में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया गया और हालीशहर पुलिस स्टेशन के एसएचओ को पुलिस लाइन भेज दिया गया।
आरजी कर रेप-मर्डर केस: सीबीआई ने पीड़िता के परिवार को जानकारी देनी वाली महिला...
कोलकाता, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अगस्त 2024 में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की एक जूनियर डॉक्टर से रेप और मर्डर की नए सिरे से जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने हॉस्पिटल की एक महिला कर्मचारी का मोबाइल जब्त कर लिया है।
तेलंगाना में मेडिकल छात्रा को कुचलने वाले युवकों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई :...
हैदराबाद, 10 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने उस व्यक्ति और उसके दोस्त के लिए कड़ी सजा की मांग की है, जिन्होंने पिछले हफ्ते आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में एक मॉल में कार से एक मेडिकल छात्रा को कुचल दिया था।
दक्षिण कोरिया: पूर्व प्रथम महिला किम गॉन-ही ने लग्जरी बैग मिलने तोहफे की बात...
सोल, 10 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम गॉन-ही ने सोमवार को स्वीकार किया कि उन्हें 2023 में सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी (पीपीपी) के सांसद किम गी-ह्योन की पत्नी से एक महंगा 'रोजर वियर क्लच' मिला था। हालांकि, उन्होंने कहा कि ये उपहार उन्हें सीधे नहीं दिया गया था और उस समय उन्हें इसके स्रोत की जानकारी नहीं थी।
गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएश)। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बरी किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले में गुरमीत राम रहीम और और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
नीट पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट बुधवार को लेगी सीबीआई चार्जशीट पर...
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। नीट यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में संज्ञान लेने पर फैसला टल गया है। कोर्ट बुधवार को चार्जशीट पर संज्ञान का फैसला सुनाएगा।
दिल्ली की न्याय व्यवस्था को भविष्य के लिए किया जा रहा तैयार: सीएम रेखा...
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार नई पीढ़ी की प्रतिभा और आधुनिक न्यायिक बुनियादी ढांचे को मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी की न्याय व्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार कर रही है।
महिलाओं के लिए न्याय एक साझा संवैधानिक जिम्मेदारी है: एनसीडब्ल्यू प्रमुख विजया राहटकर
बेंगलुरु, 9 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के लिए न्याय एक साझा संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि न्याय न केवल समय पर मिलना चाहिए, बल्कि इससे विश्वास भी पैदा होना चाहिए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
