ईडी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स से 187 करोड़ दूसरी जगह लगाने के मामले में रिलायंस...

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। जांच एजेंसी द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ यहां की एक विशेष अदालत में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा चलाने की शिकायत दर्ज कराई है।

ईडी ने आरकॉम के खिलाफ 40,185 करोड़ रुपए के पीएमएलए मामले में दर्ज की...

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरकॉम के खिलाफ चल रहे धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के मामले में एक पूरक शिकायत दर्ज की है। यह जानकारी सरकारी एजेंसी की ओर से रविवार को दी गई।

गिरफ्तारी पर रोक लगने के बाद अभिषेक बनर्जी का फरार पीए पूछताछ के लिए...

कोलकाता, 8 अगस्त (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी का पर्सनल असिस्टेंट सुमित रॉय आखिरकार शनिवार सुबह दक्षिण कोलकाता में में पूछताछ के लिए सीआईडी (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) ऑफिस पहुंचा। वह लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ कई मामले और एफआईआर दर्ज थीं। उसने गिरफ्तारी समेत पुलिस की सख्त कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा पाने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों का दरवाजा खटखटाया था।

दक्षिण कोरिया: शादी के लिए ‘हतोत्साहित’ करने वाली नीतियों की समीक्षा करेंगे राष्ट्रपति ली

सोल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया लंबे समय से घटते जन्मदर और कम होती युवा आबादी की चुनौती से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार अब यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि शादी और परिवार शुरू करने का फैसला युवाओं के लिए आर्थिक रूप से नुकसानदेह साबित न हो। यही वजह है कि राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने सरकार उन नीतियों की समीक्षा करने का फैसला किया है, जिनकी वजह से युवा दंपतियों को शादी का पंजीकरण कराने के बाद आवास ऋण और कल्याणकारी योजनाओं में नुकसान उठाना पड़ता है। शनिवार को उन्होंने इसे लेकर बयान जारी किया।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को झटका, व्हाइट हाउस में नए बॉलरूम के निर्माण पर रोक

वॉशिंगटन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। वॉशिंगटन स्थित एक फेडरल अपील्स कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को व्हाइट हाउस में प्रस्तावित 40 करोड़ डॉलर के नए विशाल बॉलरूम के निर्माण कार्य को रोकने का आदेश दिया।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी विधायक की याचिका खारिज की, विधानसभा में बोलने के अधिकार...

कोलकाता, 7 अगस्त (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष की याचिका खारिज कर दी। पत्रकार से राजनेता बने घोष ने आरोप लगाया था कि विधायक के तौर पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में बोलने के उनके अधिकारों को दबाया जा रहा है।

दुष्‍कर्म मामला: नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश में...

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दुष्‍कर्म मामले में खुद को भगवान बताने वाले आसाराम के बेटे नारायण साईं की सजा पर रोक लगाने से इनकार करने वाले गुजरात हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से मना कर दिया।

केंद्र सरकार ने की घोषणा, चार हाईकोर्ट में 30 जजों और अतिरिक्त जजों की...

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को मद्रास, कलकत्ता, कर्नाटक और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 30 वकीलों और न्यायिक अधिकारियों को जज और अतिरिक्त जज के तौर पर नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की।

अहमदाबाद: जुआ रैकेट का भंडाफोड़, सीसीटीवी की निगरानी में हो रही थी सट्टेबाजी

अहमदाबाद, 7 अगस्त (आईएएनएस) गुजरात पुलिस की राज्य निगरानी प्रकोष्ठ (एसएमसी) द्वारा अहमदाबाद के मनपसंद जिमखाना पर छापेमारी और हाल के वर्षों में राज्य की सबसे बड़ी जुआ विरोधी कार्रवाई में 187 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांचकर्ताओं का कहना है कि इस अभियान से न केवल एक अवैध कार्ड रूम का खुलासा हुआ है बल्कि नकदी को छिपाकर रखने, प्रवर्तन अधिकारियों को भ्रमित करने और इस गतिविधि को एक हानिरहित क्लब मनोरंजन के रूप में प्रस्तुत करने के लिए बनाई गई एक सुनियोजित प्रणाली का भी पता चला है।

विजय और संगीता के बीच तलाक की याचिका वापस, फैमिली कोर्ट ने बंद किया...

चेन्नई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने उनके खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। चेंगलपट्टू जिला फैमिली कोर्ट ने संगीता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले को बंद कर दिया।

खरी बात