राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक...
मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चेक बाउंस मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे अभिनेता के खिलाफ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। बैंक ने शाहजहांपुर स्थित राजपाल यादव की दो संपत्तियों को नीलामी के लिए चिह्नित करते हुए वहां नोटिस चस्पा कर दिया है। बैंक का कहना है कि अभिनेता पर करोड़ों रुपए का कर्ज बकाया है, जिसकी वसूली के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने करोलबाग में नकली लग्जरी ब्रांड बेचने वाले वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई...
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वे करोलबाग इलाके में लुई विटन, एचएंडएम, जारा, एलन सोली, प्यूमा और केल्विन क्लाइन जैसे मशहूर ब्रांड के नकली होने के शक वाले सामान बेचते पाए जाने वाले स्ट्रीट वेंडरों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करे।
तब्बू को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का निर्देश देगा...
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम रुख अपनाया है। अदालत ने गुरुवार को कहा कि वह अभिनेत्री के नाम से जुड़े आपत्तिजनक और अश्लील ऑनलाइन कंटेंट को हटाने के लिए अंतरिम आदेश जारी करेगी।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को लगाई फटकार, काम पर तुरंत लौटने...
मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की हड़ताल का स्वतः संज्ञान लिया है। विरोध कर रहे डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट चेतावनी दी है कि अगर वे काम करने से इनकार करते हैं, तो उनकी सैलरी रोक दी जाएगी। कोर्ट ने पूछा, "अगर हड़ताल के दौरान म्युनिसिपल अस्पतालों में एक भी मरीज की मौत होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।"
बॉम्बे हाईकोर्ट ने रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा सुनाई
मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को 'तहलका' के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल को 2013 में अपनी एक जूनियर सहयोगी के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में 10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने उन्हें बरी करने के फैसले को पलटते हुए रेप और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी के तहत अन्य अपराधों का दोषी ठहराया।
दर्शन फैन मर्डर केस: आरोपी प्रदोष ने मांगा ‘अप्रूवर’ का दर्जा, सच बताने की...
बेंगलुरु, 6 अगस्त (आईएएनएस)। कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थूगुदीपा 'डी-बॉस' से जुड़े फैन रेणुकास्वामी मर्डर केस में बड़ा मोड़ आया है। केस के आरोपी प्रदोष ने कोर्ट से सरकारी गवाह बनने की इजाजत मांगी है। उसने कहा है कि वह इस हत्याकांड की पूरी सच्चाई बताने को तैयार है।
अभिषेक बनर्जी के फरार पीए को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम...
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को टीएमसी महासचिव और डायमंड हार्बर सांसद अभिषेक बनर्जी के फरार चल रहे निजी सहायक सुमित रॉय को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी।
200 करोड़ ठगी मामला: मकोका केस में लीना पॉलोस की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट...
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए की कथित ठगी और वसूली से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोस की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। अदालत ने फिलहाल उनकी जमानत याचिका पर अंतिम फैसला नहीं दिया है, लेकिन निचली अदालत को निर्देश दिया है कि वह मामले से जुड़े महत्वपूर्ण गवाहों की गवाही तीन महीने के भीतर पूरी करे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गवाहों की गवाही पूरी होने के बाद ही जमानत याचिका पर आगे सुनवाई की जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई करीब तीन महीने बाद होगी।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में तहलका के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल को...
मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को पूर्व तहलका संपादक तरुण तेजपाल को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने निचली अदालत के बरी करने के फैसले को पलटते हुए तरुण तेजपाल को रेप और अन्य धाराओं में सजा का दोषी माना।
अभिषेक बनर्जी के फरार सहयोगी ने अंतरिम सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख...
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में जमीन कब्जे के मामले में फरार चल रहे टीएमसी महासचिव और डायमंड हार्बर सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुमित रॉय ने शीर्ष कोर्ट से गिरफ्तारी जैसी सख्त पुलिस कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा की मांग की है।
