खीरी हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने...
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मांगी थी।
नितिन गडकरी के ई20 डीपफेक वीडियो मामला: मुंबई कोर्ट ने ‘मेटा’ और ‘एक्स’ से...
मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई की एक अदालत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जुड़े ई20 एथेनॉल ब्लेंडिंग पॉलिसी पर बने फेक एआई और डीपफेक वीडियो मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा और एक्स कॉर्प से जानकारी मांगी है। कोर्ट ने आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत हटाने का भी निर्देश दिया।
अभिषेक बनर्जी के आमतला पार्टी कार्यालय पर कार्रवाई को लेकर रोक 21 अगस्त तक...
कोलकाता, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के आमतला स्थित पार्टी कार्यालय को गिराने की कार्रवाई पर लगी अंतरिम रोक को 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। मामले की सुनवाई जस्टिस शुभ्रा घोष की एकल पीठ के समक्ष हुई।
पाकिस्तान का यौम-ए-इस्तेहसाल ‘तमाशा’, दुनिया समझती है: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को पाकिस्तान वर्षों से पचा नहीं पाया है। 5 अगस्त को वो यौम-ए-इस्तेहसाल' के तौर पर याद करता है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार सुबह एक वीडियो संदेश जारी कर अनर्गल दावे किए, जिसे शाम होते-होते भारत ने दुष्प्रचार फैलाने का एक निरर्थक राजनीतिक प्रयास बताया।
शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई गुरुवार दोपहर दो बजे होगी, कपिल...
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। उद्धव ठाकरे की शिवसेना बनाम एकनाथ शिंदे की शिवसेना मामले में पार्टी और चुनाव निशान पर अधिकार को लेकर उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामले की सुनवाई की। इस मामले में अगली सुनवाई गुरुवार दोपहर 2 बजे होगी।
अदालती कार्यवाही की मीडिया रिपोर्टिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि कोर्ट की कार्यवाही की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग के इस्तेमाल को रेगुलेट करने वाले उसके हालिया अंतरिम आदेश से मान्यता प्राप्त समाचार संगठनों की रिपोर्टिंग पर पूरी तरह रोक नहीं लगती है। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी दोहराया है कि ऐसे संस्थान अपनी कवरेज में न्यायिक कार्यवाही के ऑडियो या वीडियो क्लिप का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों के मामले में एनएचआरसी सख्त, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा...
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों के मामले में लापरवाही बरतने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तलब किया है। आयोग ने बुधवार को समन जारी कर उन्हें 7 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया।
मद्रास हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी और उनके भाई की जमानत की शर्तों...
चेन्नई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी और उनके भाई अशोक कुमार को अग्रिम जमानत की शर्तों में ढील दी है। इन शर्तों के तहत उन्हें एक मामले में जांच अधिकारी के सामने दिन में दो बार पेश होना पड़ता था। यह मामला टीवीके के एक विधायक को हॉर्स-ट्रेडिंग के जरिए लुभाने की कथित कोशिश से जुड़ा है।
कैश-फॉर-वोट मामला: कोर्ट ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को विदेश यात्रा की दी इजाजत
हैदराबाद, 5 अगस्त (आईएएनएस)। हैदराबाद की एक अदालत ने 'कैश-फॉर-वोट' मामले के मुख्य आरोपी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को विदेश यात्रा करने की अनुमति दे दी है। एसपीई और एसीबी मामलों की सुनवाई करने वाले मुख्य विशेष न्यायाधीश ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक दौरे के लिए उनका पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया।
सीबीआई ने वांछित विशाखा राठौड़ का यूएई से कराया सफल प्रत्यर्पण
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित महिला विशाखा राठौड़ को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत प्रत्यर्पण कराने में सफलता हासिल की है। यह महिला 3 अगस्त को पुणे पहुंची, जहां महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
