कोलकाता होटल अग्निकांड: लाइसेंस जारी करने की मौजूदा व्यवस्था में खामियों की समीक्षा कर...

कोलकाता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह बीरभूम जिले के तारापीठ में और मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर लगी आग में कुल 18 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने होटलों, लॉज और गेस्ट हाउस को लाइसेंस देने की प्रक्रिया में मौजूद कमियों की समीक्षा और उन्हें ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को लगाई फटकार, पिता से बच्ची को लाने के...

श्रीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने श्रीनगर की एक फैमिली कोर्ट को पांच साल की बच्ची को उसके पिता से वापस लाने के लिए पुलिस भेजने के मामले में फटकार लगाई है।

पुणे में 40 साल तक फरार रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने हत्या के मामले में करीब चार दशकों से फरार चल रहे 59 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान सुरेश चंद्र अदागले के रूप में हुई है। उसे लगातार तलाशी और जांच के बाद 20 अगस्त को पुणे जिले के शिरूर तहसील के रंजंगांव स्थित साकीनाका पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार किया।

मुझ पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित: मनन कुमार मिश्रा

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने अपने खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका (पीआईएल) और बीसीआई के पूर्व को-चेयरमैन सदाशिव रेड्डी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने खुद को निर्वाचित प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि बीसीआई एक वैधानिक संस्था है और इसके पदाधिकारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुने जाते हैं। उन्होंने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया।

पुलवामा आतंकी हमले की आरोपी की जमानत याचिका विशेष एनआईए अदालत ने खारिज की

जम्मू, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू स्थित विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, दिल्ली पुलिस स्टेशन के बाहर...

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। वकील संकेत गुप्ता ने शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इन लोगों ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) के ऑफिस के बाहर बिना इजाजत धरना दिया था।

गुजरात : 2013 के रिश्वतखोरी मामले में आयकर अधिकारी दोषी करार, 3 साल की...

अहमदाबाद, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अहमदाबाद की सीबीआई अदालत ने वर्ष 2013 के एक रिश्वतखोरी मामले में आयकर विभाग के एक अधिकारी को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

कलकत्ता हाईकोर्ट: जनगणना के काम में लगाने के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के...

कोलकाता, 21 अगस्त (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को जनगणना के काम में लगाने के लिए कई शर्तें तय की।

इमरान खान का चेकअप तय अस्पताल में नहीं कराया, अदालत के आदेश की हुकूमत...

इस्लामाबाद, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की सेहत का अपडेट उनकी बहन उज्मा खान ने शुक्रवार को दिया। उनके मुताबिक सरकार के इशारे पर अदियाला जेल में उनको मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने सरकार की आलोचना की। आरोप लगाया कि देश की हुकूमत सुप्रीम कोर्ट के आदेश का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर रही है और पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज निजी अस्पताल में नहीं करा रही है।

मुथंगा भूमि आंदोलन: केरल उच्च न्यायालय ने चार लोगों की सजा पर लगाई रोक

कोच्चि, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को चार लोगों को सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी। इन चारों लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता एम. गीतानंदन का भी नाम शामिल है। वहीं, कोर्ट ने सभी को 36 हजार रुपये जमा करने का भी आदेश दिया है। यह पूरा मामला 2003 के मुथांगा भूमि विवाद से जुड़ा है।

खरी बात